फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Murder in property dispute, asked for help on social media

झांसी : जमीनी विवाद में हत्या, मृतक अधिकारियों से मांग रहा था सुरक्षा, सोशल मीडिया पर मांगी थी मदद

Thu, 23 Jul 2020 04:49 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 23 Jul 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: Murder in property dispute, asked for help on social media
मृतक सुनील तिवारी और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

निवाड़ी में टीवीएस सब डीलर के संचालक सुनील की हत्या का अंदेशा उन्होंने पहले ही जता दिया था। कई लोगों पर हत्या आरोप लगाते हुए अधिकारियों से सुरक्षा भी मांगी थी। इसका बाकायदा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने कई आरोप हमलावरों पर लगाए हैं।

विज्ञापन


जमीनी विवाद को लेकर सुनील तिवारी का गांव के कुछ लोगों से करीब दो साल से विवाद चल रहा था। पुलिस से लगातार शिकायत के बाद भी हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। उनको अपन हत्या का भी डर था, इसको लेकर पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन, इसके बाद भी कार्रवाई न होने के बाद सुनील ने कई वीडियो बनाकर फेसुबक पर भी डाले थे।
विज्ञापन


भाई का आरोप है कि यदि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करती तो उनके भाई की जान नहीं जाती। परिजनों का आरोप है कि पांच लाख रूपये की मांग भी की जा रही थी, जिसका जिक्र सुनील ने वीडियो में भी किया है। उनका यह भी आरोप है कि झूठे मुकदमे में भी फंसाने की तैयारी चल रही थी। परिजनों ने बताया कि सुनील की शादी कुम्हैड़ी में  हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि वह एक अखबार से भी जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed