फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Municipal Corporation Ward 48...occupied for years, drains filled with filth

Jhansi: नगर निगम वार्ड 48...वर्षों से कब्जा, गंदगी से पटे पड़े नाले, जगह-जगह गंदगी और सड़क जर्जर

Wed, 24 Dec 2025 01:35 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 24 Dec 2025 01:35 PM IST
सार

वार्ड 48 मेवातीपुरा में नालों पर कब्जा है। लोगों ने बड़ी-बड़ी पाट उस पर डाल रखी हैं। इस वार्ड में स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल स्पोक सेंटर बनकर तैयार है पर इसका शुभारंभ न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Municipal Corporation Ward 48...occupied for years, drains filled with filth
वार्ड में जर्जर सड़क - फोटो : संवाद

विस्तार

वार्ड 48 मेवातीपुरा में नालों पर कब्जा है। लोगों ने बड़ी-बड़ी पाट उस पर डाल रखी हैं। इससे नाले की सफाई नहीं होती है। इस कारण गंदगी से पटा रहता है। कई स्थानों पर सड़कें जर्जर है। इसके कारण कई ई-रिक्शा पलट चुके हैं। इस वार्ड में स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल स्पोक सेंटर बनकर तैयार है पर इसका शुभारंभ न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


वार्ड 48 में अंदर उन्नाव गेट, अंदर भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, इतवारीगंज, नयापुरा सहित अन्य मोहल्ले आते हैं। इस वार्ड में सबसे ज्यादा पानी की समस्या मुख्य है। पानी की टंकी है और गली में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है पर एक भी कनेक्शन नहीं दिया गया है। इस वार्ड के लोगों का कहना है कि एक साल से काम रुका हुआ है। इधर, पाइपलाइन बिछाए जाने से सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इस वार्ड में रहने वाले इमरान ने बताया कि इन जर्जर सड़कोंं के कारण दो ई-रिक्शा पलट चुके हैं। इस कारण कई घायल हुए और दो की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद, सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। वार्ड में घूमने पर पाया गया कि वार्ड में पानी की निकासी के लिए बने नाले पर बड़ी-बड़ी पाट रखकर उसे पाट दिया गया है। इससे नाले की सफाई नियमित तरीके से नहीं हो पाती है। वहीं, जिस स्थान पर पार्क बनना है उस स्थान पर भी कब्जा है।
विज्ञापन


यह हैं प्रस्ताव
वार्ड में एक पार्क का निर्माण।
पानी की टंकी को संचालित कराना- घर-घर कनेक्शन देना।
स्कूल का निर्माण - स्मार्ट सिटी सेंटर।

अब तक यह हुए हैं कार्य
25 पोल
40 ड्यूम लाइट
दो हाईमास्क
एक म्यूजिक फाउंटेन 10 सोलर लाइट

इनका यह है कहना
पाइपलाइन डाले जाने से दो लोग जान गंवा जा चुके हैं और कई चोटिल हो चुके हैं। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इससे वार्डवासी परेशान हैं। - अनस
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में एक स्कूल, एक पार्क बनाने का प्रस्तावृ दिया जाएगा। इन दोनों के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत हैं। पार्क के कार्य में वहां किया गया अतिक्रमण बाधा बन रहा है। - सुलेमान अहमद मंसूरी, पार्ष, वार्ड 48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed