फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Municipal Corporation Ward 40... pipeline laid but no water, roads dug up

Jhansi: नगर निगम वार्ड 40...पाइपलाइन डली लेकिन पानी नहीं, सड़कें खुदी पड़ीं, बारिश में उफना जाता है नाला

Tue, 16 Dec 2025 11:01 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 16 Dec 2025 11:01 AM IST
सार

वार्ड 40 आजादगंज में पाइपलाइन तो डाल दी लेकिन मसीहागंज इलाके में पानी नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ सड़क भी खोदकर डाल दी गई है। गड्ढे होने से लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा वार्ड में बारिश में नाला उफनाने से घरों में पानी भी घुस जाता है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Municipal Corporation Ward 40... pipeline laid but no water, roads dug up
पाइप लाइन डालने के बाद सड़क की नहीं हुई मरम्मत - फोटो : संवाद

विस्तार

वार्ड 40 आजादगंज में पाइपलाइन तो डाल दी लेकिन मसीहागंज इलाके में पानी नहीं आ रहा है। दूसरी तरफ सड़क भी खोदकर डाल दी गई है। गड्ढे होने से लोग चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा वार्ड में बारिश में नाला उफनाने से घरों में पानी भी घुस जाता है।
विज्ञापन


इस वार्ड की आबादी लगभग सात हजार है। वार्ड में आजादगंज, मसीहागंज, ताज कंपाउंड का कुछ हिस्सा, बालाजीपुरम इलाके आते हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या पानी की है। गर्मियों में टैंकर से पेयजल आपूर्ति करानी पड़ती है। इसके अलावा पानी और गैस लाइन डालने के बाद कई जगह सड़कें खोदकर डाली दी गई हैं। उनकी सही से मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने बताया कि वार्ड में सफाई कर्मचारियों की भी कमी है। इससे सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन



पार्षद बोले- यह विकास कार्य हुए
वार्ड में डेढ़ किलोमीटर की सड़कें बनीं।
पोल समेत 50 स्ट्रीट लाइटें लगवाईं।
पांच हाईमास्ट, 10 सोलर लाइटें लगी।
चंद्रशेखर पार्क का निर्माण करवाया गया।
सब्जी मंडी के पीछे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स स्वीकृत।

यह बोले क्षेत्रवासी
जग्गा का हाता मोहल्ले में एक साल पहले पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी थी। आधी सड़क बनाई ही नहीं है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। - गीता कुशवाहा।
मसीहागंज में हर बार बारिश के दौरान नाला उफना जाता है और घरों में पानी घुस जाता है। सही से सफाई नहीं होती। अभी भी नाला गंदगी से पटा पड़ा है। - उमा गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जग्गा का हाता क्षेत्र में नाले की पुलिया टूटी हुई है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। आने-जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है। सड़क भी खस्ताहाल है। - सुशीला।
मसीहागंज में पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी। उसके बाद लाइन डाल दी। लेकिन अब सालभर से कनेक्शन ही नहीं दिया है। पानी की दिक्कत होती है। - रजनी गुप्ता।

इन्होंने यह कहा
महानगर में खोदी गई सड़कों को लेकर जल निगम, सीयूजीएल और नगर निगम मिलकर संयुक्त सर्वे करवा रहा है। दो-तीन दिन में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। सड़कों की फोटो भी मांगी गई है। उसके बाद जिन भी सड़कों की मानक अनुसार मरम्मत नहीं हुई है, उसे दुरुस्त करवाया जाएगा। - आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त।


पिछले ढाई वर्षों में वार्ड में काफी काम कराया गया है। अभी वार्ड में कई सड़कें, नाली, पुलिया की मरम्मत अथवा नव निर्माण की जरूरत है। इसके लिए नगर निगम में प्रस्ताव दे रखा है। बजट प्राप्त होते ही बकाया निर्माण कराया जाएगा। - बालस्वरूप साहू, पार्षद, वार्ड-40



वार्ड के हाल बताती निवासी महिला...



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed