फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Motorcyclist on his way to a wedding ceremony run over by a loading vehicle and killed

Jhansi: शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार को लोडिंग गाड़ी ने कुचला, मौत, परिवार का इकलौता बेटा था युवक

Tue, 30 Jun 2026 05:53 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 30 Jun 2026 05:53 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि चार बहनों के बाद ललित पैदा हुआ था। इस वजह से वह परिवार में सबका चेहता था। उसके मां-बाप बहू खोजने में जुटे थे लेकिन, अनहोनी ने उनका यह सपना भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
Jhansi: Motorcyclist on his way to a wedding ceremony run over by a loading vehicle and killed
सड़क हादसे में मौत।

विस्तार

चिरगांव के धमनी गांव के पास रविवार आधी रात को तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


ओरछा (मध्य प्रदेश) के कुम्हर्रा खास गांव निवासी ललित अहिरवार (22) प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया शनिवार को वह अपने चचेरे भाई अभिषेक के साथ शादी समारोह में उज्यान गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 11 बजे दोनों जैसे ही चिरगांव के धमनी गांव के पास पहुंचे, पीछे से आए एक तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। लोडिंग चालक उसे कुचलता हुए भाग निकला। हादसे में ललित के सिर समेत हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। वह सड़क पर काफी देर तड़पता रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने तक ललित की मौत हो चुकी थी। राहगीरों की मदद से घायल अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया। उसकी भी हादसे में गंभीर हालत बताई जा रही है।
विज्ञापन


घर में बहू लाने का टूट गया सपना
ललित की मौत से मां पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता बैजे भी बुरी तरह टूट गए। पिता खेती-किसानी करते हैं। ललित इकलौता बेटा था। वही उनके बुढ़ापे का सहारा भी था। परिजनों ने बताया कि चार बहनों के बाद ललित पैदा हुआ था। इस वजह से वह परिवार में सबका चेहता था। उसके मां-बाप बहू खोजने में जुटे थे लेकिन, अनहोनी ने उनका यह सपना भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed