फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Mother of two children fell in love, ran away with husband's married friend

Jhansi: दो बच्चों की मां को हुआ इश्क, पति के शादीशुदा दोस्त के साथ फरार, 14 साल पहले हुई थी शादी

Mon, 01 Sep 2025 08:48 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 01 Sep 2025 08:48 AM IST
सार

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। पत्नी घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित घर पर रखा 50 हजार कैश भी ले गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Mother of two children fell in love, ran away with husband's married friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां को उसके पति के दोस्त के साथ प्रेम हो गया और मौका देखकर दोनों भाग निकले। दोस्त का घर पर अक्सर आना जाना लगा रहता था। पति बस ड्राइवर है जो दिन में बस चलाने के लिए घर से निकल जाता है। ऐसे में पत्नी का उसके दोस्त के साथ मेलजोल बढ़ गया। धीरे-धीरे यह सिलसिला बढ़ता चला गया और दोनों में प्रेम हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। बच्चों को स्कूल में पढ़ाने के लिए भेजकर वह बस चलाने निकल जाता था। उसके किराए के मकान पर दोस्त का आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसके दोस्त ने पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और मौका पाकर उसको अपने साथ लेकर भाग गया। प्रेमी भी शादीशुदा है। उसके दो बेटे हैं इसमें एक छोटे बेटे को अपने साथ ले गई। जबकि एक बेटा विकलांग है जिसको वह घर पर ही छोड़ गई है। जिसका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


वह बस पर घर से बाहर था तभी उसके पास गांव के ही लड़के का फोन आया और इस मामले की जानकारी दी। पत्नी घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित घर पर रखा 50 हजार कैश भी ले गई है। पीड़ित पति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed