फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Mining mafia tractor collides with Tehsildar car

झांसी : खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से तहसीलदार की गाड़ी में मारी टक्कर, एक को दबोचा

Fri, 06 Mar 2020 11:07 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 06 Mar 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: Mining mafia tractor collides with Tehsildar car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

शुक्रवार सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर संजीव कुमार मौर्य व तहसीलदार सदर अजय कुमार अपनी टीम के साथ थाना बड़ागांव स्थित गढ़मऊ-पालर रोड पर कोछाभांवर के पास भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच बालू से भरे चार ट्रैक्टर आते दिखे। रोकने पर कागजात मांगने पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। अभी बातचीत चल ही रही थी, तभी बाइकों पर सवार 6-7 लोगों ने आकर बहस करने लगे।

विज्ञापन


सभी जबरन ट्रैक्टर छुड़ाकर ले जाने लगे। इसी बीच ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने तहसीलदार की गाड़ी पर हमला बोलते हुए टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। युवक ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। खबर मिलते ही बड़ागांव व नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


भागते समय एक युवक को दबोच लिया, जबकि साथी भाग निकले। तहसीलदार की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने थाना बड़ागांव के पालर गांव निवासी हर्ष महाराज, अनुराग यादव, छोटू पाल, विनोद, सचिन, नरजी, शिवम, टिल्लू व दो अज्ञात लोगों पर एफआईआर दज की है। मौके से बरामद हुए बालू से भरे दो ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed