{"_id":"60fbfa26f8080e0f4f4c8bf7","slug":"jhansi-medical-college-intern-assaulted-opd-counter-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मेडिकल कॉलेज के इंटर्न ने की ओपीडी काउंटर के कर्मी से मारपीट, हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मेडिकल कॉलेज के इंटर्न ने की ओपीडी काउंटर के कर्मी से मारपीट, हड़ताल
Sat, 24 Jul 2021 05:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 24 Jul 2021 05:01 PM IST
सार
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक इंटर्न पर्चा बनवाने के लिए ओपीडी काउंटर पर पहुंचा। बिना परिचय दिए ही जल्दी पर्चा बनाने की बात कहने लगा। भीड़ अधिक होने की वजह से काउंटर पर मौजूद कर्मचारी की इंटर्न से बहस हो गई। बाद में इंटर्न ने अपना परिचय दिया और कर्मचारी ने पर्चा बनाकर दे दिया।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में ओपीडी काउंटर पर कर्मचारी और इंटर्न के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद साथियों के साथ आए इंटर्न ने पर्चा बनाने वाले कर्मी से मारपीट कर दी। इसके विरोध में ओपीडी काउंटर के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक इंटर्न पर्चा बनवाने के लिए ओपीडी काउंटर पर पहुंचा। बिना परिचय दिए ही जल्दी पर्चा बनाने की बात कहने लगा। भीड़ अधिक होने की वजह से काउंटर पर मौजूद कर्मचारी की इंटर्न से बहस हो गई। बाद में इंटर्न ने अपना परिचय दिया और कर्मचारी ने पर्चा बनाकर दे दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद इंटर्न अपने चार-पांच साथियों के साथ वापस पर्चा काउंटर पर पहुंचा और जिस कर्मचारी से बहस हुई थी, उससे मारपीट शुरू कर दी। दूसरे कर्मचारी बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। घटना के विरोध में ओपीडी काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी, जिससे मरीजों को भी काफी समस्या हुई। मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस से की गई है। कर्मचारी आरोपी इंटर्न के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन