फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Medical College Fire: Newborn died due to more than seventy percent burns

Jhansi Medical College Fire : 70 फीसदी से अधिक झुलसने से हुई शिशुओं की मौत, काला पड़कर नष्ट हो गया शरीर

Sun, 17 Nov 2024 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 03:44 AM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में भीषण आग की चपेट में आने वाले शिशुओं की मौत सत्तर से अस्सी फीसदी तक झुलस जाने की वजह से हुई। 

विज्ञापन
Jhansi Medical College Fire: Newborn died due to more than seventy percent burns
झांसी - फोटो : Self

विस्तार

झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में मासूमों ने कितनी पीड़ा सही होगी, इसका अंदाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में भीषण आग की चपेट में आने वाले शिशुओं की मौत सत्तर से अस्सी फीसदी तक झुलस जाने की वजह से हुई। 

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सभी नवजात बुरी तरह झुलस गए थे। शरीर एकदम काला पड़ गया था, इस वजह से झुलसने के चंद मिनट के भीतर ही मासूमों ने दम तोड़ दिया। शनिवार को सभी दस मृत नवजातों का पोस्टमार्टम कराया गया। दो-दो डॉक्टरों की तीन टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया। 
विज्ञापन


शिनाख्त होने की वजह से शुरुआत में सिर्फ सात नवजात ही पोस्टमार्टम को भेजे गए, जबकि तीन की शिनाख्त न होने से उनके पोस्टमार्टम में पेंच फंस गया था। हालांकि बाद में पहचान होने पर पोस्टमार्टम कराया दिया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस सुरक्षा के साथ परिजनों को उनके निवास को रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed