फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi me ban rhi bundelkhand ki savse unchi sarkari imarat

झांसी में बन रही बुंदेलखंड की सबसे ऊंची सरकारी बिल्डिंग

Mon, 28 Jun 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
jhansi me ban rhi bundelkhand ki savse unchi sarkari imarat
झांसी में बन रही बुंदेलखंड की सबसे ऊंची सरकारी इमारत
विज्ञापन

झांसी। झांसी में बुंदेलखंड की सबसे ऊंची सरकारी इमारत का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 33वीं वाहिनी पीएसी के परिसर में 12 मंजिला बैरक बनाई जा रही है। काम तेजी से जारी है, अगले साल इमारत बनकर तैयार हो जाएगी।
वैसे तो पिछले एक दशक के दौरान झांसी में तेजी से बहुमंजिला इमारतों का चलन बढ़ा है। 15 से 20 मंजिल की यहां कई इमारतें बनाई जा चुकी हैं और कइयों का निर्माण जारी है। लेकिन, पूरे बुंदेलखंड में अब तक किसी भी सरकारी इमारत की ऊंचाई पांच मंजिल से अधिक नहीं है। झांसी में पहली सबसे ऊंची इमारत बनने जा रही है। ललितपुर रोड पर राजगढ़ में 33वीं वाहिनी परिसर में 12 मंजिला बैरक बनाई जा रही है, जिसमें पीएसी जवानों के रहने की व्यवस्था होगी। इस बिल्डिंग का निर्माण 3,318 वर्ग मीटर के भूखंड पर किया जा रहा है। इसके प्रत्येक मंजिल पर डोरमेट्री बनाई जा रही है। पूरी बिल्डिंग में 200 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। इसका निर्माण 13 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसकी छह मंजिल खड़ी की जा चुकी हैं, बाकी का काम तेजी से जारी है। लोक निर्माण विभाग ने बिल्डिंग का निर्माण इसी साल जनवरी में शुरू किया था और निर्माण पूरा करने की अवधि जून 2022 तय की गई है।
विज्ञापन

दो लिफ्ट और तीन सीढ़ियां होंगी
झांसी। बारह मंजिला इस इमारत में चढ़ने-उतरने के लिए दो लिफ्ट लगाई जाएंगी, इसके अलावा तीन सीढ़ियां भी बनाई जाएंगी। इसके ग्राउंड फ्लोर पर डाइनिंग हॉल और किचिन /मैस होगी। प्रथम तल पर मनोरंजन, जिम आदि के लिए छोड़ा जाएगा। ऊपरी दस तलों पर डोरमेट्री बनाई जाएंगी। प्रत्येक तल पर 20 लोगों के रुकने का इंतजाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी परिसर में बनाई जा रही बारह मंजिला इमारत की छह मंजिल का स्ट्रक्चर बनाया जा चुका है। सातवें तल का काम जारी है। जून 2022 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। - वीके सेठ, सहायक अभियंता - पीडब्लूडी निर्माण खंड (भवन विंग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed