फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi- married women murder in a affair

प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Wed, 21 Apr 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
jhansi- married women murder in a affair
jhansi- married women murder in a affair - फोटो : DEHAT
बंगरा। प्रेम प्रसंग के मामले में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव बंगरा-उल्दन मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। मंगलवार की शाम को लोगों ने झाड़ियों में महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महिला के पास से एक पैन कार्ड बरामद किया गया। इससे उसके परिजनों का पता कराया गया। वह मऊरानीपुर की रहने वाली थी। उसकी मां ने मऊरानीपुर के ही एक युवक पर प्रेम प्रसंग में बेटी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला की मां ने बताया कि बेटी की शादी टीकमगढ़ में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसका मऊरानीपुर के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। घरवालों को जानकारी होने पर उससे लोग नाराज थे। युवक ही लड़की को अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने बेटी की हत्या कर शव फेंक दिया है। शाम को ग्रामीणों ने पुलिस को झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। शव जहां पर पड़ा था वहां पर छानबीन की। उसके पास से एक पैन कार्ड मिला। पैन कार्ड के फोटो से महिला का मिलान किया गया तो उसका ही निकला। इसी आधार पर महिला की शिनाख्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

सीओ विवेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पड़ताल करने से पता चला कि महिला की हत्या कर शव यहां पर फेंका गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में महिला की मां को बुलाकर उससे पूछताछ की गई। उसकी मां का आरोप है कि मऊरानीपुर के ही एक युवक ने उसकी हत्या कर शव को फेंका है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और पुलिस की जांच में तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उल्दन थानाध्यक्ष अजय कुमार अवस्थी समेत महिला पुलिस भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed