फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman committed suicide by swallowing poison

Jhansi: विवाहिता ने जहर निगलकर दी जान, पति ने बताया ऊपरी बाधा, बोला- दो दिन से थी गुमसुम

Sun, 10 May 2026 09:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 10 May 2026 09:23 PM IST
सार

विवाद के बाद पत्नी ने जहर निगलकर जान दे दी। पति का कहना है कि वह अजीब हरकत करती थी। दो दिन से गुमसुम भी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Jhansi: Married woman committed suicide by swallowing poison
जहर निगलकर पत्नी ने दी जान।

विस्तार

गरौठा के निमगहना गांव निवासी हेमलता (40) ने रविवार सुबह पति से विवाद के बाद जहर निगल लिया। परिजन अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल लेकर आए। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हेमलता की मौत के बाद पति इसे ऊपरी चक्कर बताने लगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुबह दंपती में हुआ था विवाद
निमगहना गांव निवासी शिवकुमार लोधी खेती-किसानी करते हैं। पत्नी के साथ वह गांव में रहते थे जबकि उनके दोनों बेटे प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह किसी बात पर दंपती के बीच आपस में विवाद हो गया। उसके बाद शिव कुमार बाड़े में चला गया। हेमलता घर लौट आई। यहां उसने गुस्से में आकर हेमलता ने जहर निगल लिया। कुछ देर बाद शिव कुमार पहुंचा, तब वह जमीन पर अचेत पड़ी थी। परिवार के लोग उसे लेकर पहले गुरसराय सीएचसी पहुंचे। यहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों ने जहर निगलने की पुष्टि की। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दो दिन से कर रही थी अजीब हरकत
पुलिस के पहुंचने पर शिव कुमार ने हेमलता पर ऊपरी चक्कर होने की बात बताई। उसका कहना है कि हेमलता अजीब हरकतें करती थी। कई तांत्रिक एवं धार्मिक स्थल भी वह लेकर गए। दो दिन से पत्नी गुमशुम रह रही थी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि जहर निगलने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed