फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi-manthan wants to kill karatika in college.

झांसी- कृतिका को भी कॉलेज में खत्म करना चाहता था मंथन

Tue, 23 Feb 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
jhansi-manthan wants to kill karatika in college.
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के अंदर छात्र व चाणक्यपुरी कॉलोनी में छात्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में परतें खुलती जा रही हैं। घटना वाले दिन मंथन कृतिका को भी कॉलेज में खत्म करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। घटना से आधा घंटा पहले कृतिका से फोन पर बात कर उसकी लोकेशन जान ली थी। इसके बाद कॉलेज जाकर हुकुमेंद्र को गोली मारने के बाद घर जाकर कृतिका की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड महाविद्यालय में साल 2016 में मंथन और कृतिका के प्रवेश लेने के बाद से ही गहरी दोस्ती हो गई थी। दोस्ती का सिलसिला लंबे समय तक चला। हुुकुमेंद्र भी दोनों का पक्का दोस्त बन गया था। तीनों का एक दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहता था। धीरे-धीरे मंथन और हुकुमेंद्र के बीच भाई जैसा रिश्ता बन गया था। वह उस पर अटूट विश्वास करने लगा। मंथन व कृतिका के बीच निजी बातें तक वह हुकुमेंद्र को बता देता था। लेकिन, हुकुमेंद्र के मन में कुछ और ही चल रहा था। धीरे-धीरे वह दोनाें की निजी बातें कॉलेज पहुंचकर छात्रों को बताने लगा। धीरे-धीरे छात्र भी उक्त बातों को सार्वजनिक कर मजाक बनाने लगे। यह बातें सुनकर मंथन बौखलाने लगा। उसने ऐसा करने के लिए हुकुमेंद्र को मना भी किया, लेकिन वह माना नहीं था। दोनों के बीच विवाद गहराने लगा।
विज्ञापन

बताया गया है कि हुकुमेंद्र ने सारी निजी बातें कृतिका को बता दी थीं और यहीं से दोेनों के बीच खटास शुरू हो गई थी। कुछ समय बीतने के बाद कृतिका व मंथन के रिश्तों में दरार आ गई थी। धीरेे-धीरे कृतिका व हुकुमेंद्र के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। निजी बातें सार्वजिनक होेने व दोनों के बीच नजदीकियां मंथन को सोने नहीं दे रही थीं। धीरे-धीरे मंथन अंदर ही अंदर बदला लेने की ठानने लगा। वेलेंटाइन डे वाले दिन से दोनों ने एक दूसरे से बोलना बंद कर दिया था, यह बात मंथन को और भी नागवार गुजरने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात घर पर उसने दोनों को कॉलेज में जाकर गोली मारकर खत्म करने की योजना बना ली थी। शुक्रवार की दोपहर घटना को अंजाम देने से आधा घंटा पहले उसने कृतिका को फोन किया, लेकिन उसने घर पर होने की बात कहकर फोन काट दिया। अब उसे पता चल चुका था कि कृतिका घर पर है। इसके बाद एक अन्य दोस्त को फोन लगाकर हुकुमेंद्र की लोकेशन ली, जहां पता चला कि वह कॉलेज आ चुका है। यह सुनकर वह तुरंत कॉलेज पहुंचा। यहां क्लास में हुकुमेंद्र को गोली मारने के बाद वह सीधे कृतिका के घर पहुंचा। यहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
रासुका लगाने की तैयारी में पुलिस
पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। घटना के बाद से पुलिस ने कई सुबूत जुटा लिए हैं। अब पुलिस आरोपी पर रासुका लगाने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से भी साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी पर नवाबाद में धारा 302 व 307 और सीपरी बाजार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों ही थानों की पुलिस संयुक्त रूप से विवेचना कर रही है। जांच अधिकारी नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह हैं।
नहीं चल सकी थी पिस्टल
छात्रा को गोली मारने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन एनवक्त पर गोली फंसने से पिस्टल चल नहीं सकी थी। इसके बाद पड़ोसी व छात्रा के पिता ने दौड़ाकर पकड़ लिया था। पुलिस पिस्टल मिलने की भी जांच कर रही है।

आज खुलेगा कॉलेज, तैनात रहेगा फोर्स
घटना के बाद से बुंदेलखंड महाविद्यालय बंद कर दिया गया था। पुलिस की जांच को लेकर यह कदम उठाया गया था। घटना के बाद से ही कॉलेज में पुलिस तैनात है। मंगलवार से कॉलेज खुलने जा रहा है। कॉलेज खुलने के बाद भी यहां पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed