{"_id":"601aed098ebc3e74a37b7c07","slug":"jhansi-mahanagar-aparajita-progrrame-jhansi-news-jhs1876551124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों को कम करने की ठानी, स्कूटी लेकर निकल पड़ीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों को कम करने की ठानी, स्कूटी लेकर निकल पड़ीं छात्राएं
विज्ञापन
अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत निकाली गई वाहन रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते जिलाधिकार?
झांसी। महानगर में बढ़ते जा रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए छात्राओं ने समाज में जागरूकता लाने का बीड़ा उठाया। सिर पर हेल्मेट और हाथों में स्कूटी थामकर सड़क पर निकलीं छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की सीख दी। जगह-जगह छात्राओं ने रुककर नियमों का पालन नहीं करने वालों को रोका और जीवन की अहमियत का पाठ भी पढ़ाया। परिवहन विभाग और अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत हुए छात्रा बाइक रैली आयोजन के दौरान छात्राओं ने जगह-जगह नारे लगाए।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को सीपरी बाजार स्थित गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज से डीएम आंद्रा वामसी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को बताया कि खुद भी जागरूक बनें और लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। रैली सीपरी बाजार, चित्रा चौराहा, बीकेडी चौराहा, जीवनशाह तिराहा, इलाइट चौराहा होते हुए लक्ष्मीबाई पार्क पर समाप्त हुई। इस मौके पर जगह-जगह छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की नसीहत दी।
हेल्मेट लगाकर गुजरती छात्राओं की रैली ने लोगों को प्रेरित किया। रैली के समापन पर एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जयश्री दासानी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधीर त्रिपाठी, दिलीप अग्रवाल, ऊषा राय, सिविल डिफेंस की दीपशिखा, प्रगति शर्मा, अजीत राय, शिवशंकर तिवारी, जेके गुप्ता, जसपाल भुसारी, सुनीता जैन, अर्चना द्विवेदी, डॉ. स्वीकृति सिंह समेत तमाम छात्राएं और अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहती हैं छात्राएं
शहर में हादसेे बढ़ते जा रहे हैं। इनको कम करने के लिए रैली के जरिए लोगों को जागरूक करने का मौका मिला।- आंकाक्षा सोनी
-------
सड़क सुरक्षा माह में लोगों को प्रेरित करने के लिए निकाली गई रैली से जागरूकता आएगी। यह अच्छी पहल है।- शिल्पी सिंह
---------
लोगों को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। मैं खुद भी हेल्मेट लगाकर ही स्कूटी चलाती हूं।- फिजा खान
---------
यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा पर ध्यान न देने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसको कम करने के लिए जागरूकता जरूरी है।- सुहानी रायकवार
----------
लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अच्छी पहल की गई है। इससे जरूर बदलाव आएगा।- प्रिया सिंह राजावत
---------
रैली के दौरान लोगों को जागरूक करने की पहल की। बीच में कई लोगों को रोककर हेल्मेट लगाने की सीख भी दी।- नूपुर तिवारी