फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi loknou hoky

हॉकी के फाइनल में भिड़ेंगे झांसी-लखनऊ

Sat, 25 Nov 2017 01:21 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 25 Nov 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
jhansi loknou hoky
hokey news - फोटो : demo
पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झांसी ने गोरखपुर को तथा लखनऊ ने इलाहाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। झांसी की रश्मि ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो गोल मारे। फाइनल शनिवार को होगा।
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ पर हुए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ ने इलाहाबाद को 3-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से पहला गोल श्रेया सिंह ने 4 वे मिनट में किया। इसके बाद सोनल तिवारी 13 वे मिनट में व पूजा ने 35 में मिनट में गोल दागा। दूसरे सेमीफाइनल में झांसी के खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रही रश्मि रायकवार ने पहले मिनट में पहला, 10 वे मिनट में दूसरा गोल दागा। जबकि 26 वे मिनट में कोमल ने तीसरा गोल किया। सभी गोल मैदानी रहे।
विज्ञापन

अंपायरों व टेक्निकल टीम में सुबोध खंडकर, अशोक ओझा, सतीश लाला, लखनलाल, विनम्र खंडकर, हिकमत उल्ला, जावेद अल्ताफ, मनीष कुमार, ऋषि, रवि व रूपेश रहे। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, हॉकी कोच अन्नू मंसूरी, मंजू शर्मा, रेखा रावत आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी काम छोड़ हौसला बढ़ाने आते हैं पापा
महानगर की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी रश्मि रायकवार जो फारवर्ड पोजीशन में खेलती है, ने प्रतियोगिता में चार मैच खेले है। उन्होंने 15 गोल दागे है। इनमें एक हैट्रिक भी है। रश्मि का लक्ष्य भारत की ओर से खेलना है। उनका हौसला बढ़ाने के लिए पिता जी सभी काम छोड़ कर उसका प्रतिदिन मैच देखने आते है। पिता अशोक टेलर का काम करते है।


सुविधाओं के साथ अवसर भी बढ़े
महिला खिलाड़ियों क ो पहले की अपेक्षा आज ज्यादा अवसर मिल रहे हैं। देश की कई मल्टीनेशनल कंपनियां और सरकारें खेल को प्रोत्साहन देने लगी है। पंजाब, हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश में भी हॉकी के एस्ट्रोटर्फ और स्पोर्ट्स हॉस्टल बढे़ हैं। पहले और आज में खेल को लेकर बहुत फर्क है। यह कहना है लखनऊ की खिलाड़ी सोनल तिवारी का, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की सीनियर, जूनियर और सब जूनियर टीमों की ओर से 18 नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही प्राइज मनी प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में सर्वाधिक 19 गोल कर चुकी सोनल ने बताया कि हमारे देश में हॉकी सहित सभी खेलों को प्रोत्साहन दिया जाने लगा है। कई महिला खिलाड़ी, अच्छी नौकरियों में है। झांसी में हॉकी की सभी सुविधाएं है। वह यहां तीन बार प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed