फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Letter issued during Bar Association elections creates stir, goes viral

Jhansi: बार संघ के चुनाव के बीच जारी पत्र ने मचाई खलबली, हो रहा वायरल, चेयरमैन बोले- फर्जी है लेटर

Mon, 29 Sep 2025 07:02 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 29 Sep 2025 07:02 AM IST
सार

चेयरमैन से बताया कि जिसने पत्र जारी किया है, उन्हें पद से हटाने का अधिकार नहीं है। पत्र फर्जी है। अगर मुझे पद से हटाया जाना है तो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की ओर से पत्र जारी किया जाता।

विज्ञापन
Jhansi: Letter issued during Bar Association elections creates stir, goes viral
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बार संघ के चुनाव के बीच एक ऐसा पत्र जारी हुआ, जिसने अधिवक्ताओं के बीच में रविवार की दोपहरी में खलबली मचा दी। काफी देर तक संशय बना रहा कि क्या वाकई में बार काउंसिल ऑफ उप्र ने बार संघ झांसी की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रकाश नारायण द्विवेदी को हटाने के लिए पत्र जारी किया है या नहीं। इस संबंध में जब चेयरमैन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिसने पत्र जारी किया है, उन्हें पद से हटाने का अधिकार नहीं है। पत्र फर्जी है। अगर मुझे पद से हटाया जाना है तो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की ओर से पत्र जारी किया जाता।
विज्ञापन


इस प्रकार का पत्र सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ (इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता)। पहले पत्र में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के मेंबर हरिशंकर सिंह के लेटर पैड पर इसकी सूचना जारी हुई। पहले पत्र में लिखा था कि ''एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन के खिलाफ झांसी के लगभग 70-80 अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि वह जिला अधिवक्ता संघ, झांसी के चुनाव निष्पक्षता से नहीं करा सकते हैं। वह 89 वर्ष के बुजुर्ग हैं। वह अपने दामाद को साथ लाते हैं। उनका दामाद अन्य उम्मीदवारों से मिलता है और पक्षपात करता है। जबकि, एल्डर कमेटी का सदस्य बनने के लिए पूर्णतः सक्रिय और नियमित अधिवक्ता होना आवश्यक है। इस आधार पर एल्डर कमेटी में दूसरे स्थान पर स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता को चेयरमैन अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश देता हूं तथा निर्देश देता हूं कि वर्तमान में चल रही चुनाव प्रक्रिया को उसी क्रम में जारी रखा जाए, जिससे निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो तथा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी इसकी सूचना दी जाए।''
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकने वाले अधिवक्ता प्रमोद शिवहरे ने इस पत्र को फर्जी बताया। इसके बाद जब प्रकाश नारायण द्विवेदी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि यह पत्र पूरी तरीके से फर्जी है। जिन्होंने पत्र जारी किया है, उन्हें पहले झांसी में चुनाव का समन्वयक बनाया गया था पर इस बार वह समन्वयक भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed