फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Left job in Mumbai and started organic products at home

Jhansi: लाखों का पैकेज छोड़ घर आकर शुरू किया अपना कारोबार, 22 साल की वेदांती तैयार कर रही हैं पोषक आहार

Sun, 10 Aug 2025 12:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 10 Aug 2025 12:57 PM IST
सार

मुंबई में नौकरी करने वाली 22 साल की वेदांती को कॉरपोरेट कल्चर नहीं भाया और अपने घर आकर ऑर्गेनिक खाद्य उत्पाद का स्टार्टअप शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Left job in Mumbai and started organic products at home
सांकेतिक फोटो - फोटो : AdobeStock

विस्तार

उम्र महज 22 साल लेकिन सोच आसमान में सुराख करने की। वेदांती नगरिया ने बीबीए करने के बाद कॉरपोरेट कंपनी में नौकरी की। मगर उनका सपना कुछ और हैं। कुछ माह बाद ही नौकरी छोड़कर मुंबई से झांसी आ गईं। यहां उन्होंने अपने पिता के अपरा मिल्क ब्रांड में हाथ बंटाने के बजाय खुद का बिजनेस शुरू करने की ठानी। काठिया गेहूं का दलिया और सरसों के तेल से शुरुआत कर दी। उनका लक्ष्य आर्गेनिक खाद्य उत्पादों की पूरी श्रृंखला शुरू करके कई लोगों को पोषक आहार पहुंचाना है।

विज्ञापन


मिशन कंपाउंड झांसी की रहने वाली वेदांती बताती हैं कि पिता का अपरा मिल्क का कारोबार है लेकिन वह कुछ अलग करना चाहती थीं। यही वजह रही कि वह प्राकृतिक खाद्य पदार्थ का स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने पारंपरिक स्वाद और पौष्टिकता के लिए काठिया दलिया के साथ ही कोल्ड प्रेस्ड सरसों का तेल लॉन्च किया है। उनका कहना है कि हम किसानों के साथ मिलकर
विज्ञापन

काम करते हैं ताकि हर दाना और हर बूंद में भरोसा झलके।

वेदांती बताती हैं कि उनका स्टार्टअप अभी नया है लेकिन इसे बहुत आगे तक ले जाने की योजना है। बताती हैं कि हमारा उद्देश्य लोगों को प्रकृति की शुद्धता से जोड़ने का है। उनके स्टार्टअप में किसानों के साथ ही महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं। वह जल्द ही आर्गेनिक फूड की पूरी सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed