फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Left CA studies... made a name for herself as a makeup artist

Jhansi: सीए की पढ़ाई छोड़ी... मेकअप आर्टिस्ट के रूप में बनाई पहचान

Tue, 26 Aug 2025 03:33 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 26 Aug 2025 03:33 PM IST
सार

नुपुर निरंजन बताती हैं कि पढ़ाई के बाद वह परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रही थीं। सीए की पढ़ाई में मन नहीं रमा तो वह कोचिंग देने लगीं।

विज्ञापन
Jhansi: Left CA studies... made a name for herself as a makeup artist
नुपुर निरंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बचपन से ही सजने संवरने के शौक ने नुपुर निरंजन को करियर की राह दिखाई। मास्टर्स करने के बाद सीए की पढ़ाई भी उन्हें रास नहीं आई और कोविड काल में गुरुग्राम छोड़कर झांसी पहुंची तो उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। शुरुआती दौर की मुश्किलों को पार करने के बाद उन्होंने अपना मेकअप स्टूडियो तैयार किया। आज सफल उद्यमी हैं। वह लड़कियों को भी मेकअप आर्टिस्ट बनने का प्रशिक्षण दे रही हैं। उनका मानना है कि किसी की खुशियों में शरीक होकर उन्हें सीपरी बाजार की रहने वाली नुपुर निरंजन बताती हैं कि पढ़ाई के बाद वह परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रही थीं। सीए की पढ़ाई में मन नहीं रमा तो वह कोचिंग देने लगीं। लेकिन परिवारीजन उन्हें सिविल सर्विसेज की तैयारी कराना चाहते थे।
विज्ञापन


2022 में बनाया स्टूडियो

उन्होंने साफ इनकार कर दिया। वह फैशन इंडस्ट्री में भी आना चाहती थीं। मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू करने के लिए पैसे की दरकार थी। इसलिए उन्होंने कोचिंग जारी रखी। इसी दरम्यान 2019 में कोविड काल शुरू होने पर वह झांसी आ गईं। यहां आकर उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2022 में मिशन कंपाउंड में सर्व नगर कॉलोनी में नुपुर निरंजन आर्टिस्ट्री नाम से स्टूडियो शुरू किया।
विज्ञापन


मेकअप का प्रशिक्षण भी देती हैं

नुपुर बताती हैं कि स्टूडियो में 8 सदस्यों की टीम है, जोकि डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर दुल्हनों के मेकअप का काम करती है। वह लड़कियों को मेकअप का प्रशिक्षण भी देती हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने झांसी और आसपास के जिलों की कई लड़कियों को प्रशिक्षण दिया है, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed