{"_id":"6409c5d670521417cf03e3b3","slug":"jhansi-lalitpur-two-men-drown-in-betwa-river-one-dead-body-found-other-missing-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बेतवा नदी में डूबे एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बेतवा नदी में डूबे एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
Thu, 09 Mar 2023 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर(झांसी)
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर(झांसी)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:11 PM IST
सार
जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और राजघाट पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्य प्रदेश के चंदेरी अंतर्गत बेतवा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश के दौरान एक युवक का शव नदी में तीन किलोमीटर दूर बरामद हो गया है। जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। नदी में डूबने वाले दोनों युवक शहर के मोहल्ला चौबियाना निवासी हैं और दोनों दोस्त थे,जो होली के दिन राजघाट बांध पर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला चौबियाना निवासी प्रशांत सोनी एवं रूप किशोर नाम के दो युवक अपने कुछ साथियों के साथ राजघाट बांध पर होली मनाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रशांत और रूप किशोर मध्य प्रदेश के चंदेरी क्षेत्र अंतर्गत राजघाट बांध से निकली बेतवा नदी में नहाने चले गए। जबकि उनके साथी आगे घूमने चले गए। घूम कर लौटे साथियों ने देखा तो नदी के बाहर दोनों के कपड़े और मोबाइल रखे हुए थे, जबकि दोनों विभाग गायब थे।
विज्ञापन
जब काफी देर तक दोनों ही लोगों का पता नहीं चला तो उनके साथियों ने दोनों युवकों के डूबने की आशंका के चलते चंदेरी पुलिस को सूचना दी और दोनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों ही युवकों की उम्र लगभग 32 से 35 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और राजघाट पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। खोजबीन के दौरान गुरुवार की खबर नदी में 3 किलोमीटर दूर प्रशांत सोनी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे डूबे युवक की तलाश जारी है।