फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Lalitpur railway track equipped with indigenous 'Kavach' system

Jhansi News: झांसी-ललितपुर रेलवे ट्रैक स्वदेशी कवच से हुआ लैस

Sat, 31 Oct 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Lalitpur railway track equipped with indigenous 'Kavach' system

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर रेल सेक्शन पर शुक्रवार को स्वदेशी मानक कवच प्रणाली स्थापित की गई। इस प्रणाली से 90 किलोमीटर की दूरी को पूरी तरह लैस कर दिया गया है। इससे पटरियों पर दौड़ने वाली ट्रेनें आपस में टकराएंगी नहीं। साथ ही, निर्धारित दूरी पर पहिए स्वतः रुक जाएंगे।
डीआरएम अनिरुद्ध कुमार बताया ने यह रेल यात्रियों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने में अहम है। झांसी मंडल में मानक कवच प्रणाली की यह तीसरी कमीशनिंग है। मानक कवच प्रणाली कई महत्वपूर्ण सुरक्षा लाभ प्रदान करती है। यह ट्रेनों को सामने से होने वाली टक्करों से बचाती है। पीछे से होने वाली टक्करों को रोकने में भी अत्यंत प्रभावी है। इसके अतिरिक्त, यह रोल-अवे जैसी खतरनाक स्थितियों से भी सुरक्षा करती है। यह प्रणाली ट्रेनों को स्टैंडस्टिल सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि 90 किमी. के रेल मार्ग पर 1437 आरएफआईडी टैग लगाए गए हैं। ये रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग के रूप में कार्य करते हैं। कवच प्रणाली के लिए ये टैग अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं। यह लोको पायलट को जरूरी सुरक्षा सहायता प्रदान करने में सक्षम है। इसके अलावा, यह विभिन्न परिस्थितियों में ट्रेन की गति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कमीशनिंग में एडीआरएम इन्फ्रा प्रेमप्रकाश शर्मा, एडीआरएम नंदीश शुक्ला, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक परिचालन अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता रश्मि गौतम आदि की टीम ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed