फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi khaujraho forlane par march se shuru hoga abagaman

झांसी से खजुराहो फोरलेन पर मार्च से शुरू होगा आवागमन

Mon, 18 Jan 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
jhansi khaujraho forlane par march se shuru hoga abagaman
झांसी। झांसी से खजुराहो तक बनाए जा रहे फोरलेन हाईवे पर मार्च माह से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। हालांकि, अभी पूरा रास्ता नहीं खोला जाएगा। फिलहाल झांसी के दिगारा से निवाड़ी तक का रास्ता ही खोला जाएगा। इसका निर्माण पूरा करने की दिशा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन

एनएचएआई द्वारा झांसी से खजुराहो तक 186 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। ये काम फरवरी 2018 में शुरू हुआ था, जबकि नवंबर 2020 में पूरा होना था। लेकिन, अब तक ये काम पूरा नहीं हो पाया है। दिसंबर माह में प्रशासन ने मार्च माह तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सड़क के कई हिस्सों का काम पूरा किया जाना बाकी है। लेकिन, मार्च से झांसी के कानपुर रोड स्थित दिगारा से ओरछा होते ही निवाड़ी जनपद तक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निवाड़ी तक का रास्ता आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

निवाड़ी ने रोकी रफ्तार
झांसी। झांसी - खजुराहो फोरलेन निर्माण के लिए मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में पांच किलोमीटर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। लेकिन, निवाड़ी प्रशासन अब तक ये काम पूरा नहीं कर पाया है। जबकि, इसके लिए एनएचएआई पहले ही धनराशि उपलब्ध करा चुका है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों के दरम्यान इस काम में तेजी आई है। जल्द ही इसे लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अफसरों की बैठक भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में भी है अड़चन
झांसी। फोरलेन निर्माण के पूरा होने में झांसी में कई स्थानों पर अड़चन है। यहां जावन में चार गाटा, झांकरी, मिलौनी व भंडारा में एक-एक काश्तकार की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके अलावा सकरार में पुलिस चौकी भी हाईवे के रास्ते में आ रही है, जिसे शिफ्ट किया जाना है। इसकी तैयारी तेजी से जारी हैं।

बेतवा पर नया पुल हुआ तैयार
झांसी। झांसी - खजुराहो फोरलेन का निर्माण पूरा करने के लिए सात बड़े और 28 छोटे ब्रिज बनाए जाने हैं। इनमें से छह बड़े और 15 छोटे ब्रिजों का काम पूरा हो गया है। बेतवा नदी पर नोटघाट पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। नदी की चौड़ाई 650 मीटर है, जबकि पुल नदी में बनाए गए 11 पिलर पर 900 मीटर लंबा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed