{"_id":"5e6161568ebc3ec748303656","slug":"jhansi-khajauraho-fourline-jhansi-news-jhs16182638","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द दूर होंगीं झांसी-खजुराहो फोरलेन निर्माण की अड़चनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द दूर होंगीं झांसी-खजुराहो फोरलेन निर्माण की अड़चनें
विज्ञापन
झांसी। 1100 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे झांसी-खजुराहो फोरलेन मार्ग के निर्माण में आ रही अड़चनें जल्द दूर होगीं। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेज करने और बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए।
डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि आपत्तियों का निराकरण किसी भी दशा में एक सप्ताह में कर लिया जाए। फ ोरलेन के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण कर ली गई है और मुआवजा वितरण भी हो गया है। परंतु निर्माण कार्य में कुछ मकान आदि हैं जिस कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। एसडीएम मऊरानीपुर दो-तीन दिन में गांव जाकर वार्ता करें और समस्या का निराकरण कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक के. बालाचंदर ने बताया कि झांसी खजुराहो फ ोरलेन मार्ग के निर्माण में 14 स्थान ऐसे हैं। जहां समस्या आने के कारण कार्य बाधित हो रहा है। मार्ग में 76 किलोमीटर मार्ग उत्तर प्रदेश में है। जिसके अंतर्गत झांसी के सात गांव और मऊरानीपुर तहसील के 23 गांव शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट 1100 करोड़ रुपये का है। जिसमें 300 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। कार्य नबंवर 2020 तक पूर्ण किया जाना है।
मार्ग में ब्रिज तैयार कर लिए गए परंतु रास्ते में मकान आदि अभी भी हैं जिससे कार्य आगे नहीं किया जा पा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर आ रही समस्याओं एवं आपत्तियों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। ग्रामीणो से बात करते हुए समस्याओं का निराकरण कराएं ताकि कार्य समय से पूरा हो सके। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुं डे, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, एडीएम प्रशासन बी प्रसाद, एसडीएम सदर संजीव कुमार मौर्य, एसडीएम मऊरानीपुर अंकित श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक राजीव पाठक, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई अतुल पुंडीर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।