{"_id":"6000b15c8ebc3e2e5400cc54","slug":"jhansi-kashi-me-corona-tikakaran-ka-varuail-opening-krege-pm-modi-jhansi-news-jhs18608496","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी, काशी में कोरोना टीकाकरण का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी, काशी में कोरोना टीकाकरण का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
jhansi kashi me corona tikakaran ka varuail opening krege pm modi
झांसी। झांसी और काशी में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ बेहद भव्य होने वाला है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को प्रदेश के इन दोनों जिलों में दुनिया के सबसे बड़े वैक्सिनेशन कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। वह लाभार्थियों से भी बात करेंगे। पीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
झांसी समेत देश-प्रदेश में 16 जनवरी से कोरोना वायरस की वैक्सीन लगानी शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में बृहस्पतिवार तक कोविशील्ड पहुंचा भी दी गईं। झांसी और काशी के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरूआत बेहद खास होने जा रही है। शनिवार को नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जिन चुनिंदा जिलों से वैक्सिनेशन कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ करने जा रहे हैं, उसमें पीएम के संसदीय क्षेत्र काशी और वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी भी शामिल है।
पीएम वैक्सीन लगवाने वाले लाभार्थियों से कोविड दौर के उनके अनुभव के बारे में भी बात कर सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद सरकारी मशीनरी भी तेजी से तैयारियों में जुट गई है। मेडिकल कॉलेज में एलईडी स्क्रीन भी लगवाई जा रही है। इसे एनआईसी से जोड़ने का भी काम चल रहा है। वर्चुअल कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसलिए इंटरनेट के एक अतिरिक्त कनेक्शन की भी व्यवस्था की जा रही है। बृहस्पतिवार को एनआईसी के अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्था देखी। अब शुक्रवार को अधिकारी वर्चुअल कार्यक्रम से पहले ड्राई रन भी करेंगे।