फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Jewellery worth more than Rs 20 lakh stolen from a locked house of a soldier

Jhansi: फौजी के बंद मकान से 20 लाख से ज्यादा के जेवर चोरी, फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट समेत लिए कई सबूत

Mon, 20 Oct 2025 08:50 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 20 Oct 2025 08:50 AM IST
सार

नवाबाद थानांतर्गत करगुवांजी में चार दिन से बंद मकान को बदमाशों ने निशाना बना डाला। दरवाजे के ताले चटकाकर घर में बदमाश 20 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए।

विज्ञापन
Jhansi: Jewellery worth more than Rs 20 lakh stolen from a locked house of a soldier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नवाबाद थानांतर्गत करगुवांजी में चार दिन से बंद मकान को बदमाशों ने निशाना बना डाला। दरवाजे के ताले चटकाकर घर में बदमाश 20 लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट समेत कई सबूत एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन


करगुवांजी में बने खाटू श्याम मंदिर के पास सेना में तैनात संतोष कुमार का मकान है। उनकी पत्नी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इसके चलते करीब तीन माह पहले उपचार कराने दिल्ली चली गईं। उनके घर में टहरौली थानातंर्गत बाजना के व्यक्ति किराये पर रहता था, जो चार दिन पहले घर में ताला लगाकर चला गया। रविवार की शाम को जब वह लौटा तो घर के ताले टूटा देखा।
विज्ञापन


उसने तुरंत मकान मालिक फौजी को सूचना दी। उसकी सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। घर के अंदर की आलमारियों के ताले टूटे पड़े मिले और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इस पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों के फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष 20 लाख से ज्यादा के जेवर चोरी होने की बात कह रहा है। उनसे चोरी हुए जेवर की लिस्ट मांगी गई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed