फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi is number one in state level for live

यूं ही प्रदेश में नंबर वन नहीं है अपनी झांसी

Fri, 05 Mar 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jhansi is number one in state level for live
झांसी। बेहतर आबोहवा, हरियाली और सुनियोजित विकास को समेटे झांसी प्रदेश में रहने के लिए सबसे अच्छे शहरों में नंबर एक पर है। पुरातत्व धरोहरों और तकनीक के साथ कदमताल करती झांसी में एक बार जो आता है, वो यहां से जाना नहीं चाहता। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची में 10 लाख से कम आबादी वाले रहने लायक शहरों में झांसी को प्रदेश में पहला और देश में 34वां स्थान मिला है। साथ ही, लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में झांसी नगर निगम भी प्रदेश में पहले और देश में नौंवे स्थान पर है। यहां कारोबार की भी अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार हर साल देश में लोगों के लिए रहने लायक शहरों का सर्वे कराती है। साल 2019-20 में सर्वे में देश के 111 शहरों ने भाग लिया था। बृहस्पतिवार को शहरी विकास मंत्रालय ने इन शहरों की सूची जारी की। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की वीरता के जरिए देश-विदेश में पहचान बनाने वाली रानी की झांसी प्रदेश में रहने लायक शहरों में भी सबसे अच्छी रही। यहां की आबोहवा, सुनियोजित विकास, चौड़ी सड़कें, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के चलते झांसी को 51.71 अंकों के साथ यह तमगा हासिल हुआ है।
विज्ञापन

झांसी में बाहर से आए लोग भी मानते हैं कि यहां न प्रदूषण है और न ही जाम का झंझट है। साथ ही पूरे देश से रेल और सड़क मार्ग से बेहतर जुड़ाव होने, शांत वातावरण होने से शहर को एक बार आने के बाद कोई छोड़ना नहीं चाहता। इसके साथ ही बेहतर कामों के मामले में झांसी नगर निगम को भी प्रदेश में पहला और देश में नौवां स्थान मिला है। इस श्रेणी में झांसी को 47.04 अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये हैं झांसी की खूबियां
- हवा है शुद्ध: नोएडा और एनसीआर के शहरों में जहां आम दिनों में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 265 से 300 तक रहता है, वहीं झांसी में एक्यूआई 100 से 120 रहता है।
- पानी भी साफ: नोएडा और एनसीआर में पानी में बीओडी (बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड) 4 मिलीग्राम प्रति लीटर है, तो झांसी के पानी में यह मात्रा 2.8 मिलीग्राम प्रति लीटर है।
- बहुत आबादी नहीं: नोएडा और एनसीआर में आबादी का घनत्व जहां 2000 लोग प्रति वर्ग किमी है, लेकिन झांसी में यह महज 398 प्रति वर्ग किमी है।
- अपराध भी कम: प्रदेश में बड़े शहरों में क्राइम रेट अधिक है, लेकिन झांसी में 30.98 है और सुरक्षा सूचकांक 60.92 है।
- परिवहन: झांसी पूरे देश में रेलवे का हब माना जाता है। यहां से एक दिन में करीब 100 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं।
- हरियाली: झांसी में कुल 33464.952 हेक्टेयर वन क्षेत्र है। जबकि प्रदेश में अन्य शहरों में यह आंकड़ा काफी कम है।
- स्वास्थ्य: मेडिकल क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल जैसे संस्थान हैं। अब यहां किडनी ट्रांसप्लांट, कीमोथैरेपी, डायलसिस जैसी सुविधाएं हैं।
- उच्च शिक्षा: इंजीनियरिंग कॉलेज और कई ऐसे कोर्सों का संचालन होता है, जो प्रदेश में चुनिंदा शहरों में है।
- आयुर्वेद: झांसी को बड़ा हब माना जाता है। यहां पर केंद्र सरकार के तहत आयुर्वेद में शोध के लिए संस्थान बना है।
- कृषि शोध: चरागाह शोध के लिए भी झांसी में तमाम संभावनाएं हैं। जिसके तहत राष्ट्रीय संस्थान बनाए गए हैं।
- कारोबार: भेल, सरिया, सीमेंट, थर्मल पावर प्लांट जैसे संस्थानों में तमाम लोग रोजगार पा रहे हैं।
- रोड कनेक्टिविटी: देश के चार महानगरों को जोड़ने वाला चौराहा है। यहां से हर दिशा में जाने के लिए फोरलेन हाईवे बने हैं।
- पार्क: पूरे शहर में करीब 60 से अधिक पार्क हैं। जहां पर हरियाली और सभी सुविधाएं हैं।
- बेहतर यातायात: सड़कों का चौड़ीकरण होने से यातायात सुचारू रूप से संचालित होता है।
- खेल: स्टेडियम, अच्छे मैदान और प्रशिक्षण की सुविधा।
- पर्यटन: आसपास किला, झील, बांध समेत तमाम पर्यटन स्थल है। झांसी में औसतन हर साल दो लाख पर्यटक आते हैं।
- ड्रेनेज: बारिश में जलभराव की स्थिति नहीं।
------------
ऐसे की गई रैकिंग
शहरी विकास मंत्रालय ने सर्वे में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, विद्युत, यातायात के मानकाें का सर्वे कराया था। जिसमें लोगों से लिया गया फीडबैक भी शामिल किया गया। इस आधार पर झांसी को बेहतर स्थान मिला। जबकि नगर निगम के कामों की गणना सेवा, वित्त और अन्य मानकों के आधार पर की गई। जिसमें झांसी नगर निगम को सेवा में 60.96, वित्त में 52.63, तकनीकी में 19.64, योजना बनाने में 40.54, प्रशासनिक मामलों में 45.98 अंक मिले हैं। जिसके आधार पर देश में झांसी नगर निगम नौवें नंबर और प्रदेश में पहले पायदान पर है।
10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में प्रदेश में झांसी अव्वल है। साथ ही नगर निगम भी प्रदेश में पहले और देश में नौवें पायदान पर है। यह लोगों के सहयोग से संभव हुआ है। भविष्य में भी सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि झांसी देश में प्रथम आए।- अवनीश कुमार राय, नगर आयुक्त

----------
रहने लायक शहरों में प्रदेश में झांसी को पहला स्थान मिलना गौरव की बात है। नगर निगम झांसी भी लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है। नागरिकों के सहयोग से यह काम सतत रूप से जारी रहेगा। भविष्य में झांसी को देश में अव्वल बनाया जाएगा।- रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed