फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Individuals who stole wheat sacks from a truck outside the FCI warehouse have been arrested

Jhansi: एफसीआई गोदाम के बाहर ट्रक से गेहूं के बोरे चोरी का खुलासा, सीपरी बाजार पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 03:19 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 06 Jul 2026 03:19 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 किलोग्राम गेहूं और चोरी में इस्तेमाल हो रही मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन
Jhansi: Individuals who stole wheat sacks from a truck outside the FCI warehouse have been arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग।

विस्तार

सीपरी बाजार पुलिस ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के ग्वालियर रोड स्थित गोदाम में खड़े ट्रकों से गेहूं चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 150 किलोग्राम गेहूं और चोरी में इस्तेमाल हो रही मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार के पीलिया गांव निवासी शिवम श्रीवास, टहरौली क्षेत्र के वनगुवां निवासी प्रवीण एवं कमल चौराहा निवासी रवि एफसीआई गोदाम में गेहूं रखने आने वाले ट्रकों से गेहूं की बोरियां चोरी करते थे। ट्रक से गेहूं की बोरियां गायब होने की पुलिस से शिकायत की गई थी। रविवार को सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने तीनों आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed