फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Inaugurating Mission Shakti 5.0, Minister Rakesh Sachan said – women and girls have to be empowered.

Jhansi: मिशन शक्ति 5.0 का  शुभारंभ कर बोले मंत्री राकेश सचान- महिलाओं और बालिकाओं को बनाना है सशक्त

Sun, 21 Sep 2025 06:42 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 21 Sep 2025 06:42 AM IST
सार

कलक्ट्रेट में लखनऊ के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में संचालित स्वयं सहायता समूह के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सखियों को भी सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Jhansi: Inaugurating Mission Shakti 5.0, Minister Rakesh Sachan said – women and girls have to be empowered.
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने कहा कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरती पर मिशन शक्ति का पंचम चरण शुरू हुआ है। सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। वह शनिवार को कलक्ट्रेट में मिशन शक्ति 5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


मंत्री बोले कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से विकास को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलक्ट्रेट में लखनऊ के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में संचालित स्वयं सहायता समूह के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह सखियों को भी सम्मानित किया गया। दोना-पत्तल कार्य के लिए रानी शक्ति समूह की विनीता, ब्यूटी पार्लर के लिए शारदा माता समूह की गुलशन अली, जैविक खेती के लिए जय माता समूह की सुमन, जनरल स्टोर के लिए जय वैष्णो मां समूह की ममता राजपूत, पशु आहार उत्पादन के लिए गोमाता वूमेन कैटल फीड कंपनी की प्रवेश कुमारी का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, आईजी आकाश कुलहरि, डीएम मृदुल चौधरी, वीरेंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                इन्हें मिला गौरव सम्मान
शैक्षिक सत्र 2024-25 में यूपी बोर्ड के तहत कक्षा 10 में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 93.17 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली हाफिज सिद्दीक बालिका इंटर कॉलेज की अलीशा कुरैशी, भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज की अदिति हयारण, 92.83 प्रतिशत अंक लाने वाली भानी देवी स्कूल की वंशिका सिंह को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और गौरव सम्मान दिया गया। इसी तरह इंटरमीडिएट में 90.60 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की नैंसी यादव, 89.20 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली इसी स्कूल की डॉली दुबे को भी नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed