फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: In the new year, there will be a lot of band playing and shehnai will also resonate.

Jhansi: नए साल में खूब बजेंगे बैंड और शहनाइयां भी गूंजेंगी, 2026 में 65 से अधिक हैं शुभ तिथियां

Wed, 10 Dec 2025 12:00 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Dec 2025 12:00 PM IST
सार

नए साल में 65 से अधिक विवाह लग्न की शुभ तिथियां हैं। वहीं, 15 दिसंबर से खरमास शुरू होने पर सभी मांगलिक कार्य थम जाएंगे। सनातन धर्म में लग्न तिथियों में विवाह कार्य होते हैं।

विज्ञापन
Jhansi: In the new year, there will be a lot of band playing and shehnai will also resonate.
नए साल में फरवरी माह से गूंजेगी शहनाई।

विस्तार

नववर्ष 2026 में बैंडबाजे और शहनाइयां खूब गूंजेंगी। नए साल में 65 से अधिक विवाह लग्न की शुभ तिथियां हैं। वहीं, 15 दिसंबर से खरमास शुरू होने पर सभी मांगलिक कार्य थम जाएंगे। सनातन धर्म में लग्न तिथियों में विवाह कार्य होते हैं। वर्ष 2025 में 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने पर विवाह सहित अन्य सभी मांगलिक कार्य थम जाएंगे।
विज्ञापन


ज्योतिषविद हरिओम थापक के अनुसार 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने तथा उत्तरायण होने पर मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। लेकिन दो फरवरी को शुक्र के उदय होने के पश्चात विवाह लग्न की शुभ तिथियां तीन फरवरी से शुरू होंगी। उनक अनुसार वर्ष 2026 में फरवरी से लेकर दिसंबर तक 65 से अधिक विवाह लग्न की शुभ तिथियां हैं। वर्ष 2026 में 14 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास तथा 17 मई से 15 जून तक अधिकमास रहेगा। 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा। इसके पश्चात खरमास 16 दिसंबर से शुरू है। खरमास, अधिकमास एवं चातुर्मास में विवाह नहीं होते हैं। वहीं 23 जनवरी को वसंत पंचमी होगी।
विज्ञापन


लोक मान्यता के अनुसार इस शुभ अबूझ मुहूर्त तिथि पर विवाह कार्य होंगे। आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार 19 मई को फूलेरा दोज, 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया, 22 जुलाई को भडली नवमी एवं 20 नवंबर को देव उठनी एकादशी है। विवाह के लए यह शुभ दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed