{"_id":"69d5a4642193d834520a7268","slug":"jhansi-illegal-shrine-built-on-government-land-razed-jda-enforcement-team-takes-action-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार जमींदोज, मुक्ताकाशी मंच के पास जेडीए की प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार जमींदोज, मुक्ताकाशी मंच के पास जेडीए की प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई
Wed, 08 Apr 2026 06:12 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:12 AM IST
सार
कार्रवाई के दौरान मुक्ताकाशी मंच और झरनागेट की ओर से आने वाले मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
अवैध मजार पर कार्रवाई करता प्रशासन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुक्ताकाशी मंच के पास राज्य सरकार की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को मंगलवार को जेडीए की प्रवर्तन टीम ने ध्वस्त कर दिया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में करीब साढ़े तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बताया गया कि उक्त स्थान पर हजरत इमरती शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के नाम से मजार बनाकर अतिक्रमण किया गया था। इस संबंध में पिछले वर्ष कुछ संगठनों ने जिला प्रशासन और जेडीए से शिकायत की थी। जांच में भूमि झांसी विकास प्राधिकरण की निकली, जिसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
जेडीए सचिव उपमा पांडेय के अनुसार, राजस्व विभाग की जांच आख्या के आधार पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। अतिक्रमणकारी पप्पू खान को स्वयं कब्जा हटाने का मौका दिया गया, लेकिन आंशिक कार्रवाई के बाद शेष निर्माण नहीं हटाया गया। इस पर मंगलवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर शेष अतिक्रमण को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा और अधिशासी अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस कार्रवाई को सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग कर रोका गया आवागमन
कार्रवाई के दौरान मुक्ताकाशी मंच और झरनागेट की ओर से आने वाले मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मीडिया को भी बैरिकेडिंग के बाहर ही रोक दिया गया और बाद में सीमित क्षेत्र तक ही जाने दिया गया।
कार्रवाई के दौरान का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन