फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Gymnasts are sweating it out at Major Dhyan Chand Stadium

Jhansi: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पसीना बहा रहे जिम्नास्ट, पदक जीतने का संकल्प लेकर कर रहे कठिन अभ्यास

Fri, 26 Jun 2026 01:02 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 26 Jun 2026 01:02 PM IST
सार

प्रतिदिन 20 बालक और 15 बालिकाएं जिम्नास्ट में अलग-अलग तकनीकी का अभ्यास कर रहीं हैं। खिलाड़ियों का एक ही लक्ष्य है प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर झांसी का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना।

विज्ञापन
Jhansi: Gymnasts are sweating it out at Major Dhyan Chand Stadium
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिम्नास्टिक खिलाड़ी सुबह-शाम स्टेडियम परिसर में कठिन अभ्यास कर रहे हैं। कोई फ्लोर एक्सरसाइज में संतुलन साध रहा है, तो कोई अपनी तकनीक को बेहतर बनाने के लिए बार-बार दांव-पेंच दोहरा रहा है। वॉल्ट में हवा में कलाबाजी का अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन


प्रतिदिन 20 बालक और 15 बालिकाएं जिम्नास्ट में अलग-अलग तकनीकी का अभ्यास कर रहीं हैं। खिलाड़ियों का एक ही लक्ष्य है प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर झांसी का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना। खिलाड़ी नियमित रूप से फिटनेस, लचीलापन, संतुलन और तकनीकी अभ्यास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पसीने से तर-बतर खिलाड़ी हर दिन अपनी सीमाओं को चुनौती देते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


यह बोले खिलाड़ी
खिलाड़ी श्रेयस यादव ने बताया कि वह राज्य स्तर पर सिल्वर पदक हासिल कर चुके हैं। जिम्नास्टिक में हर दिन खुद को बेहतर बनाना पड़ता है। कठिन अभ्यास के बावजूद जब नई तकनीक सीखने को मिलती है तो आत्मविश्वास और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा यादव ने बताया कि वह नेशनल खेलकर सिल्वर पदक हासिल कर चुकी हैं। जिम्नास्टिक ने उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से अनुशासित बनाया है। नियमित अभ्यास से प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है।

खिलाड़ी श्रृष्टि यादव ने बताया कि स्टेडियम में कोच प्रतिदिन अभ्यास में नई नई तकनीकी सिखाते हैं। पूरे समर्पण के साथ मेहनत कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में पदक जीतकर झांसी का गौरव बढ़ाया जा सके।

इन्होंने यह कहा
जिम्नास्टिक ऐसा खेल है जिसमें शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की भी जरूरत होती है। स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे कि वह प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी



गर्मी की वजह से अभ्यास करने में परेशानी उठा रहे जिम्नास्ट
जिम्नास्ट खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 2022 में मुख्यमंत्री ने नवीन जिम्नास्टिक भवन का उद्घाटन किया था। जिसमें कुश्ती और जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के लिए मैट और अन्य संसाधनों के साथ गर्मी से निपटने के लिए पंखे और एसी की व्यवस्था की गई थी। कोच विष्णु लाल ने बताया कि कुछ ही समय बाद भवन की एसी खराब हो गईं उसके बाद से आज तक एसी खराब हैं। गर्मी में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है और मानसिक रूप से पूरी एकाग्रता के साथ अभ्यास नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed