{"_id":"68ad70bf079977f16000be15","slug":"jhansi-guruji-did-not-arrive-on-time-students-started-studying-sitting-on-the-ground-outside-the-closed-ga-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गुरुजी समय पर नहीं पहुंचे...बंद गेट के बाहर जमीन पर बैठकर पढ़ने लगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गुरुजी समय पर नहीं पहुंचे...बंद गेट के बाहर जमीन पर बैठकर पढ़ने लगे विद्यार्थी
Tue, 26 Aug 2025 02:01 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:01 PM IST
सार
मामला बामौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय घनौरा का है। जब सुबह पौने नौ बजे तक शिक्षक नहीं आये तो बच्चे बंद विद्यालय के गेट के बाहर पढ़ने लगे। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
स्कूल बाहर पढ़ते बच्चे
- फोटो : वायरल
विस्तार
बामौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय घनौरा में सुबह पौने नौ बजे तक विद्यालय बंद था। बच्चे स्कूल के बाहर बैग ले कर खड़े हुए थे। तभी किसी ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें बच्चे गेट के बाहर जमीन पर बैठकर पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। मामला बीएसए तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
बंद विद्यालय का गेट
- फोटो : वायरल
बीएसए विपुल शिव सागर का कहना है कि स्टाफ को नोटिस जारी करके जवाब-तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी।