{"_id":"5e5a018d8ebc3ef3a552b037","slug":"jhansi-guard-killed-in-factory-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: फैक्ट्री में आग लगने से गार्ड की मौत, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: फैक्ट्री में आग लगने से गार्ड की मौत, हंगामा
Sat, 29 Feb 2020 11:45 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
गार्ड की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर स्थित थाने के बिजौली क्षेत्र की एक फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने और उसकी चपेट में आने से एक सुरक्षागार्ड की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक की पहचान थाना बबीना के चमरुआ गांव निवासी सुंदर पाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं इस घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिजौली स्थित एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में शनिवार तड़के आगे वाले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग देखकर फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों में हड़कंप मच गया। इसी बीच आग की चपेट में आकर सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई। आग लगने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।