{"_id":"6a670ba1def246edfe051295","slug":"jhansi-grp-nabs-interstate-liquor-smuggler-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जीआरपी ने पकड़ा अंतरराज्ज्यीय शराब तस्कर, हरियाणा से सस्ते दाम पर खरीदकर महंगे दामों पर बेचता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जीआरपी ने पकड़ा अंतरराज्ज्यीय शराब तस्कर, हरियाणा से सस्ते दाम पर खरीदकर महंगे दामों पर बेचता था
Mon, 27 Jul 2026 01:11 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:11 PM IST
सार
आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग।
विस्तार
जीआरपी ने गश्त के दौरान एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान शनिवार को स्टेशन के समीप इंडियन ऑयल डिपो के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग कैंपस में संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। उसके पास से हरियाणा ब्रांड की 11 बोतल शराब बरामद हुई।उन्होंने बताया कि पकड़ा गया शराब तस्कर मध्य प्रदेश के माता सिंगल बस्ती, मुरैना का रहने वाला मनोज जाटव है। वह हरियाणा से कम दरों पर शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के जिलों में महंगे दामों पर बेच देता था। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।