{"_id":"626d124dc7665e54bd05a0f3","slug":"jhansi-groom-died-before-marriage-his-father-suspect-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: शादी से पहले दूल्हे की मौत, सिपाही पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: शादी से पहले दूल्हे की मौत, सिपाही पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 30 Apr 2022 04:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Apr 2022 04:12 PM IST
सार
15 अप्रैल को दीपक को झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
शादी से पहले दूल्हे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में शादी से महज बीस दिन पहले दूल्हे की मौत हो गई। करीब 2 सप्ताह पहले वह घायल अवस्था में कानपुर देहात में मिला था। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार देर-रात उसकी मौत हो गई। पिता यूपी पुलिस में सिपाही हैं। उनका आरोप है जमीन विवाद में बेटे की हत्या हुई है।
विज्ञापन
कानपुर देहात के शेरपुर गुडा निवासी विनोद बाबू यादव यूपी पुलिस में सिपाही हैं। वर्तमान में सीतापुर में कार्यरत हैं। विनोद का 25 साल का बेटा दीपक उर्फ दिव्यशक्ति खेती करता था। पिता के अनुसार 13 अप्रैल को दीपक गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर मंगलपुर गांव में घायल अवस्था में मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। 15 अप्रैल को दीपक को झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन