फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Grocer dies in bike collision, married three years ago

Jhansi: दो बाइकों की भिड़ंत में किराना कारोबारी की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी

Wed, 06 May 2026 12:24 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 06 May 2026 12:24 PM IST
सार

मनमोहन की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। हादसे के दिन मनमोहन ने दुकान बंद कर जल्द ही घर वापस आने की बात कही थी लेकिन, रास्ते में ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Jhansi: Grocer dies in bike collision, married three years ago
सड़क हादसे में मौत।

विस्तार

गुरसराय के मड़पुरा गांव के पास सड़क हादसे में किराना की दुकान चलाने वाले मनमोहन (27) की मौत हो गई। हादसे में उसके भाई समेत दो घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन


थाना एरच के हरदुआ निवासी मनमोहन गांव में किराना की दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने भाई रामलाल (30) के साथ किराने का सामान लेने गुरसराय गया था। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वे लोग गुरसराय के आगे मड़पुरा गांव पहुंचे, अचानक सामने से दूसरी बाइक आ गई। दोनों बाइक सवार संभाल नहीं सके। उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। मनमोहन उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। वहीं, रामलाल और दूसरी बाइक सवार एट थाना क्षेत्र निवासी आशीष (40) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आई। पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार तड़के मनमोहन की मौत हो गई। रामलाल और आशीष की हालत अब भी नाजुक है। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



तीन साल पहले हुई थी शादी, छह महीने की बेटी
मनमोहन की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। परिवार में वह इकलौता कमाने वाला था। परिजनों ने बताया कि छह माह पहले बेटी हुई थी। परिवार के सभी लोग खुश थे। हादसे के दिन मनमोहन ने दुकान बंद जल्द ही वापस आने की बात कही थी लेकिन, रास्ते में ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed