फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Gram Panchayat Lahchura...development took place but problems did not leave us.

Jhansi: विकासखंड मऊरानीपुर की ग्राम पंचायत घाट लहचूरा...सड़क की दशा खराब, नलों से नहीं आ रहा पानी

Tue, 23 Dec 2025 06:41 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 23 Dec 2025 06:41 PM IST
सार

विकासखंड मऊरानीपुर की ग्राम पंचायत घाट लहचूरा में विकास के कई कार्य हुए। इसके बावजूद, ग्रामीणों के इर्द-गिर्द समस्याएं बनी हुईं हैं। गांव की पूरी आबादी को जल जीवन मिशन का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
Jhansi: Gram Panchayat Lahchura...development took place but problems did not leave us.
ग्राम पंचायत घाट लहचूरा में नवनिर्मित आरआरसी सेंटर - फोटो : संवाद

विस्तार

विकासखंड मऊरानीपुर की ग्राम पंचायत घाट लहचूरा में विकास के कई कार्य हुए। इसके बावजूद, ग्रामीणों के इर्द-गिर्द समस्याएं बनी हुईं हैं। सड़कों की दशा यहां खराब है। गांव के सभी लोगों को नल से पानी भी नहीं मिल पा रहा है। बिजली का भी यहां आए दिन संकट बना रहता है। इसके अलावा यहां अन्य सुविधाओं की भी दरकार है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत घाट लहचूरा में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद इनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त अवस्था में बनी हुईं हैं। ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। इसके अलावा गांव की पूरी आबादी को जल जीवन मिशन का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। पहाड़ के किनारे की बस्ती में पानी नहीं पहुंच रहा है। यहां लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर ही निर्भर बने हुए हैं। बिजली की आवाजाही भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इससे खेतों की सिंचाई के अलावा उनके रोजमर्रा के काम भी प्रभावित बने रहते हैं।
विज्ञापन


आठवीं के बाद स्कूल नहीं
सरकारी स्तर पर यहां शिक्षा का प्रबंध कक्षा आठवीं तक ही है। इससे आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को तीन किलोमीटर दूर ग्राम चकारा की ओर रुख करना पड़ता है। गांव में श्मशान घाट भी नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को खुले में दाह संस्कार करना पड़ता है। इसमें सबसे ज्यादा समस्या बारिश के दौरान आती है। इसके अलावा ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में खेल मैदान और सामुदायिक बरात घर की भी कमी खलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक नजर में
ग्राम पंचायत का नाम- घाट लहचूरा
ग्राम पंचायत में शामिल मजरा- हुल्लाई
ग्राम पंचायत की आबादी- 5500
ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या- 2200


यह हैं समस्याएं
क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं ग्राम पंचायत की सड़कें।
गांव की एक बड़ी आबादी तक नहीं पहुंच रहा नलों से पानी।
श्मशान घाट न होने से दाह संस्कार में होती है परेशानी।
बिजली की आवाजाही से भी ग्रामीण हैं परेशान।


बीते चार साल की उपलब्धियां
पंचायत भवन और आरआरसी सेंटर का हुआ निर्माण।
12 सीसी, सात एपेक्स सड़कें बनीं, तीन नालों का हुआ निर्माण।
20 स्ट्रीट लाइट, 10 हैंडपंप लगवाए गए, बांध से निकलने को तीन रास्ते बनाए।
विद्यालय का हुआ कायाकल्प, 150 आवास बनाए गए।

 

Jhansi: Gram Panchayat Lahchura...development took place but problems did not leave us.
बदहाल सड़क - फोटो : संवाद
इनका यह है कहना
ग्राम पंचायत में 70 पात्रों को पेंशन मिल रही है। 17 परिवारों को आवासीय पट्टे भी दिलवाए गए हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है। जो कमियां हैं, उन्हें भी जल्द दूर किया जाएगा।- कल्पना मिश्रा, ग्राम प्रधान

पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों की काम पूरा होने के बाद ठीक ढंग से मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे गांव की ज्यादातर सड़कों की दशा खराब है। इस कमी को दूर किया जाना चाहिए।
- महेश शर्मा

जल जीवन मिशन का लाभ ग्राम पंचायत में सभी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पहाड़ किनारे की बस्ती नल से मिलने वाले पानी से वंचित बनी हुई है। पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।- नरेश गुप्ता

ग्राम पंचायत में श्मशान घाट न होने से बारिश के दिनों में लोगों को दाह संस्कार में खासी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा गांव में सामुदायिक बरात घर का भी निर्माण किया जाना चाहिए।
- संतराम अहिरवार

सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद ग्रामीणों को दिलाया जा रहा है। विकास के भी कई कार्य कराए जा चुके हैं, जिनका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। अन्य कार्य कराने की भी योजना है। - महेंद्र पटेल, सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed