फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi to Nizamuddin Gatiman Express train running with vacant seats

झांसी से निजामुद्दीन: फर्राटा तो भर रही गतिमान एक्सप्रेस लेकिन नहीं मिल रहे यात्री

Thu, 08 Apr 2021 02:19 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Apr 2021 02:19 PM IST
सार

- झांसी से निजामुद्दीन के बीच आधी से ज्यादा सीटें चल रहीं खाली
- एक साल बाद शुरू हुए संचालन का रेलवे को नहीं मिल रहा लाभ 
 

विज्ञापन
Jhansi to Nizamuddin Gatiman Express train running with vacant seats
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल बाद संचालित हुई गतिमान एक्सप्रेस झांसी से निजामुद्दीन के बीच खूब फर्राटा भर रही है। लेकिन यात्रियों की संख्या में इजाफा नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि इस ट्रेन की आधी से ज्यादा सीटें खाली चल रहीं हैं। ऐसे में यह ट्रेन रेलवे के लिहाज से घाटे में चल रही है।

विज्ञापन


पिछले साल कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन लगने के कारण ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस को भी रोक दिया गया था। एक साल बाद एक अप्रैल से ट्रेन नंबर 12050 व 12049 गतिमान एक्सप्रेस का संचालन रेलवे ने फिर से शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


सात दिन बीत जाने के बाद भी इस ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इस ट्रेन में (अप-डाउन) प्रतिदिन 35 से 40 प्रतिशत यात्री ही यात्रा कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते यात्री यात्रा करने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका असर गतिमान पर देखने को मिल रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर गतिमान का संचालन किया जा रहा है। यह बात जरूर है कि यात्रियों की संख्या काफी कम है।


यह है टाइमिंग
ट्रेन नंबर 12050: हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 8.10 बजे चलकर 9.50 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। 9.55 बजे आगरा से चलकर 11.07 बजे ग्वालियर और दोपहर 12.35 बजे झांसी पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 12049 झांसी से दोपहर 03.05 बजे चलकर 04.03 बजे ग्वालियर, 05.40 बजे आगरा और रात 07.30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

किराया चेयरकार एग्जीक्यूटीव
झांसी से ग्वालियर का किराया 420 890
झांसी से आगरा का किराया 630 1355
झांसी से निज़ामुद्दीन का किराया 950 1230

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed