फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Female student riding a scooter with friends dies in an accident; family suspects foul play.

Jhansi: दोस्तों के साथ गई स्कूटी सवार छात्रा की हादसे में मौत, साजिश होने की परिजनों ने जताई आशंका

Wed, 15 Jul 2026 08:35 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 15 Jul 2026 08:35 PM IST
सार

दोस्तों के साथ झांसी से घूमने गई छात्रा की एमपी के डबरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने मौत के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Jhansi: Female student riding a scooter with friends dies in an accident; family suspects foul play.
स्कूटी सवार छात्रा की डबरा में मौत। - फोटो : istock

विस्तार

दोस्तों के साथ घूमने निकली नाथ की कोठी मोहल्ला निवासी नेहा सेन (18) पुत्री दीपक की डबरा (मप्र) में सड़क हादसे में घायल हो गई। उसे उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर मसीहागंज पुलिस चौकी पहुंच गए। परिजन उसकी मौत के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार के मसीहागंज अंर्तगत नाथ की कोठी मोहल्ला निवासी दीपक टाइल्स की दुकान में काम करते हैं। परिवार में बेटा देवांश (22) समेत दो बेटियां नेहा और दिपाली (14) थीं। नेहा 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक में प्रवेश लेने वाली थी। चाचा कल्लू सेन के मुताबिक 12 जुलाई को उसकी सहेली ने घर आकर बताया कि वह मम्मी-पापा के साथ कार से नवग्रह मंदिर (डबरा) जा रही है। उसकी बात सुनकर नेहा भी चलने को राजी हो गई। अभिवावकों के साथ होने की वजह से दीपक ने नेहा को जाने की इजाजत दे दी। सहेली के साथ नेहा स्कूटी से निकली थी। शाम को मां ने नेहा को फोन किया लेकिन, उससे बात नहीं हुई। सहेली को फोन करने पर कुछ देर में बात कराने की बात कही। शाम करीब 7:30 बजे दोबारा फोन करने पर सहेली ने बताया कि हादसे में नेहा घायल हो गई। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। यह सुनकर नेहा के परिजन भी मेडिकल अस्पताल जा पहुंचे। नेहा की हालत नाजुक होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे लेकर ग्वालियर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मौत के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की हालांकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि डबरा के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उसका दोस्त भी घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed