{"_id":"6310985852df065f046eb7d0","slug":"jhansi-father-hanged-himself-on-daughter-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बेटी के जन्मदिन पर पिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बेटी के जन्मदिन पर पिता ने फांसी लगाकर दी जान
Thu, 01 Sep 2022 05:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 01 Sep 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
पिता ने फांसी लगाकर जान दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के जन्मदिन के दिन ही पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बड़ागांव के अंदर निवासी सुरेंद्र वर्मा( 35) इलेक्ट्रिशियन का काम करना था। उसकी शादी करीब 10 साल पहले बड़ागांव निवासी सुरेंद्र की पुत्री पूजा से हुई थी। दंपत्ति को 4 साल की बेटी आरोही एवं 2 साल का बेटा है। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इस वजह से पूजा पिछले 10 माह से दोनों बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। आरोही का बुधवार को जन्मदिन था।
विज्ञापन
सुरेंद्र के परिजनों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद भी पुत्री से सुरेंद्र को बात करने नहीं दिया गया। इससे दुखी होकर सुरेंद्र देर रात खूब शराब पीकर घर लौटा। घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह उसके ना उठने पर परिजनों ने जब अंदर देखा तब वह फांसी के फंदे पर लटका था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन