{"_id":"6a49d9be9fbd0393f907e71b","slug":"jhansi-farmer-dies-after-being-struck-by-lightning-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, मऊरानीपुर क्षेत्र के टकटोली की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, मऊरानीपुर क्षेत्र के टकटोली की घटना
Sun, 05 Jul 2026 09:42 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:42 AM IST
सार
किसान खेत में मूंगफली की बुवाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली सीधे उसके ऊपर आकर गिरी।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक)
- फोटो : ANI
विस्तार
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टकटोली में शनिवार की शाम खेत में काम कर रहे एक 40 वर्षीय किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
ग्राम टकटोली निवासी धर्मदास कुशवाहा 40 वर्ष शनिवार की शाम को मैलवारा मौज स्थित अपने खेत में मूंगफली की बुवाई कर रहे थे। उनके पास कुल लगभग 12 बीघा जमीन है। जिस पर खेती कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम बदला और तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे धर्मदास पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के वक्त धर्मदास का बड़ा पुत्र अमर सिंह भी खेत पर उनके साथ ही काम करा रहा था। पिता को खेत में गिरा देखा जब वह चलाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंचे। उसे उपचार हेतु मऊरानीपुर अस्पताल लाये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रों सहित पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया है।