{"_id":"69d09eabe3081fb36e043bb7","slug":"jhansi-family-returning-from-annual-function-attacked-at-night-girl-molested-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रात में वार्षिकोत्सव से लौट रहे परिवार पर हमला, युवती से छेड़खानी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रात में वार्षिकोत्सव से लौट रहे परिवार पर हमला, युवती से छेड़खानी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Sat, 04 Apr 2026 10:46 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:46 AM IST
सार
मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल के वार्षिकोत्सव से घर लौट रहे परिवार पर सीपरी बाजार के कोट पुल के पास कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए परिवार के साथ मौजूद युवती से छेड़छानी की। विरोध करने पर लाठी से हमला करके दो को घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सीपरी बाजार के अंतर्गत आने वाले गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि वह परिवार के साथ 31 मार्च की रात करीब 10 बजे उनाव बालाजी स्थित विद्यालय से वापस लौट रहे थे। कोट पुल के पास पहुंचने पर उनकी कार को कोट गांव निवासी ऋतिक यादव, अनुज यादव, रघुराज, शिवराज आदि ने रोक लिया। आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी कार में मौजूद भतीजी से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उनके भतीजे के सिर पर गंभीर चोट आ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। कुछ देर में पुलिस भी पहुंची, तब तक आरोपी भाग निकले। यहां से वह लोग सीपरी बाजार थाना पहुंचे।