फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanpur Encounter Latest News: jhansi family of martyr cop died in kanpur encounter gets one crore financial help wife want vikas dubey encounter

Kanpur Encounter News: शहीद सिपाही के परिवार को मिली एक करोड़ की सहायता, पत्नी बोली- दुबे की गिरफ्तारी नहीं एनकाउंटर चाहिए

Tue, 07 Jul 2020 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Jul 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter Latest News: jhansi family of martyr cop died in kanpur encounter gets one crore financial help wife want vikas dubey encounter
शहीद के परिवार को सौंपी सहायता राशि - फोटो : अमर उजाला

कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए सिपाही सुल्तान सिंह के परिजनों को मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने एक करोड़ की सहायता राशि के चेक सौंपे। इसमें से अस्सी लाख रुपये शहीद सिपाही की पत्नी उर्मिला को दिए गए, जबकि बीस लाख रुपये का चेक शहीद के पिता हरप्रसाद को सौंपा गया।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने शहीद के पिता और पत्नी से कहा कि जो हुआ उसका पूरे प्रदेश को दुख है। पूरी सरकार आपके साथ खड़ी हुई है। गुनहगार की तलाश में पुलिस की 20 टीमें और एसटीएफ लगी हुई हैं, वो बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन


शहीद की पत्नी बोली- दुबे की गिरफ्तारी नहीं, एनकाउंटर चाहिए
सहायता राशि देने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री से शहीद सिपाही सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला ने कहा कि घटना को पांच दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक पुलिस विकास दुबे तक नहीं पहुंच पाई है। वो बोलीं कि विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं किया जाए, उसका एनकाउंटर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबे ऊंचे रसूख वाला आदमी है। अगर गिरफ्तार किया तो अपने रसूख का इस्तेमाल कर छूट जाएगा। पहले तो शहीद की पत्नी ने अस्सी लाख रुपये की सहायता राशि लेने से मना कर दिया। लेकिन, बाद में वहां मौजूद लोगों के समझाने पर वो मान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed