फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi every third person has vahan

झांसी के हर तीसरे व्यक्ति के पास अपना वाहन

Sun, 27 Dec 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jhansi every third person has vahan
झांसी। झांसी के लोग कार और बाइक खरीदने के शौकीन हैं। यहां की करीब 20 लाख आबादी के बीच 6.50 लाख से अधिक वाहन परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं। औसतन हर तीसरे व्यक्ति के पास अपना वाहन है। इसमें बाइक और कार खरीदने वालों की तादाद सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि कार और बाइक खरीद की दीवानगी कोरोना काल में भी कम नहीं हुई है। वहीं मंडल के ललितपुर और उरई के लोग वाहन खरीद में झांसी से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन

प्रकृति के लिहाज से खूबसूरत झांसी में लोग वाहनों के बड़े दीवाने हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 390969 मोटर साइकिलें और 125205 कारें पंजीकृत हैं। आए दिन सड़कों पर नए वाहन आते जा रहे हैं। कोरोना काल के बाद ही जिले की सड़कों पर 7227 नई मोटर साइकिल और 1865 नई कारें आई हैं। वहीं मंडल की बात करें तो पूरे मंडल में कुल 1040362 वाहन पंजीकृत हैं। इसमें ललितपुर में कुल 219718 और उरई में 154304 वाहनों का पंजीकरण है।
विज्ञापन

कारों के मामले में ललितपुर, बाइक खरीद में उरई वाले पीछे
कारों की खरीद के मामले में ललितपुर के लोग पीछे हैं। वहीं बाइक खरीद में उरई के लोग ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। ललितपुर में कुल 3533 कारें और 163672 मोटर साइकिल पंजीकृत हैं। जबकि उरई में 7712 कारें और 90037 मोटर साइकिल पंजीकृत हैं। कोरोना काल में ललितपुर में महज नौ मोटरसाइकिल और 171 कार खरीदी गईं। जबकि उरई में 4399 बाइक और 536 कारें पंजीकृ त हुईं। पूरे मंडल में उरई में सबसे ज्यादा 27968 ट्रैक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में वाहनों की स्थिति
स्कूटर- 24832
मोपेड- 47027
मोटरसाइकिल- 390969
कार- 125205
जीप- 10010
ओमनी बस- 2704
ट्रैक्टर- 27004
ट्रक- 1930
व्यावसायिक वाहन- 10202
बसें- 1049
टैक्सी- 1337
छोटे यात्री वाहन- 15176
कुल- 666340
-----------
मंडलभर में वाहन
स्कूटर- 49431
मोपेड- 56550
मोटरसाइकिल- 644678
कार- 136450
जीप- 14616
ओमनी बस- 2704
ट्रैक्टर- 78469
ट्रक- 4646
व्यावसायिक वाहन- 15350
बसें- 1636
टैक्सी- 2602
छोटे यात्री वाहन- 20923
कुल- 1040362
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed