फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Encounter between police and criminals, four arrested, one shot in the leg

Jhansi: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए चार बदमाश, एक के लगी गोली

Thu, 14 Aug 2025 07:25 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 14 Aug 2025 07:25 AM IST
सार

गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी के 2 ट्रैक्टर व 1 ट्राली, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन
Jhansi: Encounter between police and criminals, four arrested, one shot in the leg
घटनास्थल पर पुलिस टीम - फोटो : संवाद

विस्तार


विज्ञापन

गुरसरांय थाना क्षेत्र के मोठ रोड इंदी गांव के समीप बुधवार को बदमाशों और एसओजी टीम गुरसरांय पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले गुरसरांय थाना क्षेत्र के गरौठा रोड और ग्राम कुरैठा से अज्ञात चोरों ने दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली चोरी की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोर चोरी किए गए ट्रैक्टर बेचने की फिराक में हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसओजी मोठ रोड इंदी के पास पहुंची टीम को देखकर बदमाश भागने लगे और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया। जिसमें राजा बाबू उर्फ कृष्णकांत (21), निवासी मुहल्ला खुशीपुरा, थाना टोडीफतेहपुर के पैर में गोली लग गई। मौके से तीन अन्य आरोपियों – छोटू रायकवार (21), संगीत अहिरवार (22) और ब्रजेन्द्र कोरी (23), निवासी ग्राम मथनियां, थाना गरौठा को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी के 2 ट्रैक्टर व 1 ट्राली, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए।

कार्रवाई में गुरसरांय थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, उपनिरीक्षक ब्रजेश भार्गव, अशोक कुमार, सूर्यकांत त्रिपाठी, कॉन्स्टेबल कृष्ण मुरारी, आशीष कुमार और मंजेश शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed