फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Emergency itself on 'ventilator', life saving medicines finished

Jhansi: इमरजेंसी खुद ‘वेंटिलेटर’ पर, जीवनरक्षक दवाएं खत्म, बाहर से मंगवानी पड़ रहीं

Sun, 24 May 2026 11:17 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 24 May 2026 11:17 AM IST
सार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पिछले तीन दिन से कई जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक खत्म होने से गंभीर मरीजों के उपचार पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Emergency itself on 'ventilator', life saving medicines finished
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पिछले तीन दिन से कई जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक खत्म होने से गंभीर मरीजों के उपचार पर असर पड़ रहा है। हालत यह है कि मौत और जिंदगी के बीच जूझते हुए आने वाले मरीजों को तत्काल दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मजबूरन डॉक्टरों को तीमारदारों से बाहर मेडिकल स्टोर से दवाएं मंगवानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इमरजेंसी में रोजाना गंभीर हालत में मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन कई जरूरी इंजेक्शन और दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को तुरंत उपचार देने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कई बार हालत बेहद नाजुक होती है और हर मिनट अहम होता है, लेकिन दवा उपलब्ध न होने से उपचार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, करीब दस प्रकार की दवाओं की कमी की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। इसके बावजूद अब तक पर्याप्त सप्लाई नहीं पहुंच सकी है। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के परिजनों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जीवनरक्षक दवाएं हैं खत्म
एड्रीनेलिन
दिल की धड़कन तेज करने और शरीर में ऑक्सीजन व रक्त प्रवाह बढ़ाने में प्रयोग होती है। आपात स्थिति में अचानक ऊर्जा देने का काम करती है।

नॉर-एड्रीनेलिन
रक्तचाप बढ़ाने और हृदय गति नियंत्रित करने में उपयोगी दवा है। गंभीर स्थिति में मरीज को स्थिर रखने में मदद करती है।
मिडाजोलम : सर्जरी से पहले बेहोशी, चिंता कम करने और गंभीर दौरों को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होती है।

डोपामाइन
हार्ट अटैक, सेप्सिस और अचानक गिरे ब्लड प्रेशर की स्थिति में मरीज की हालत संभालने के लिए दी जाती है। यह हृदय को रक्त पंप करने में मदद करती है।

कुछ जीवनरक्षक दवाएं खत्म हो गई थीं। डिपो को डिमांड भेज दी गई है। आश्वासन मिला है कि रविवार तक सभी दवाओं की सप्लाई मिल जाएगी। - डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed