फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Elderly man living alone dies under suspicious circumstances, had received Rs 49 lakh from BIDA

झांसी: अकेले रह रहे बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो माह पहले जमीन जाने पर बीडा से मिला था 49 लाख

Wed, 29 Oct 2025 11:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 29 Oct 2025 11:53 AM IST
सार

मंगलवार सुबह नाथूराम के भाई की पुत्री भावना उनके घर पहुंची। दरवाजा न खुलने पर पुलिस बुलाई गई। घर के अंदर उनका शव पड़ा था। सिर पर चोट के निशान मिले।

विज्ञापन
Jhansi: Elderly man living alone dies under suspicious circumstances, had received Rs 49 lakh from BIDA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बीडा से मुआवजे के तौर पर 49 लाख रुपये मिलने के कुछ माह बाद ही रक्सा के राजापुर निवासी नाथूराम वर्मा (62) की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके सिर में गहरी चोट के निशान मिले। वह घर पर अकेले रहते थे। पुलिस ने हार्ट अटैक आने से मौत की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नाथूराम खेती-किसानी करते थे। पत्नी लक्ष्मी की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। नाथूराम की जमीन बीडा में चली गई। इसके एवज में कुछ माह पहले उन्हें 49 लाख रुपये मिले थे। नाथूराम गांव के बाहर कॉलोनी में अकेले रहते थे। शनिवार को उनकी बुआ की लड़की हर कुंवर की मौत हो गई थी। उसके अस्थि विसर्जन के लिए रविवार को उनको बड़ागांव जाना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। परिजन नाथूराम को फोन करते रहे, लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नाथूराम के भाई की पुत्री भावना उनके घर पहुंची। दरवाजा न खुलने पर पुलिस बुलाई गई। घर के अंदर उनका शव पड़ा था। सिर पर चोट के निशान मिले। थानाध्यक्ष राहुल राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed