फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Earthen mound collapses, worker dies

झांसी:  मिट्टी का टीला ढहा, चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 04 Dec 2020 09:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 04 Dec 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Jhansi: Earthen mound collapses, worker dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

खेत से मिट्टी का खनन करते समय टीला ढहने से काम करते समय एक मजदूर चपेट में आ गया। साथियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां ग्वालियर ले जाते समय मजदूर ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद काम करा रहे लोग भाग निकले। अवैध तरीके से खुदाई करते समय हुए हादसे से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


थाना रक्सा के पुनावली कलां निवासी रमेश राजपूत का पुत्र हेमंत राजपूत मजदूरी करते था। पुनावली कलां स्थित चिराऊ की टौरिया पर कई दिनों से अवैध तरीके से मिट्टी निकाली जा रही है। इस काम में हेमंत भी मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह मिट्टी  खोदकर ट्रेक्टर-ट्राली में भरने का काम चल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे मिट्टी निकालते समय टीला भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। इसमें दबकर हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास काम कर रहे साथी बाल-बाल बच गए। साथी मजदूरों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर काम करा रहे लोग ट्रेक्टर-ट्रॉलियां लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां हालत नाजुक देखते हुए उनको ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ग्वालियर पहुंचने से पहले हेमंत ने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव वालों में आक्रोश भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed