फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Due to losing money in online betting, the student had conspired to kidnap herself

झांसी: ऑनलाइन सट्टे में रकम हारने की वजह से छात्रा ने खुद के अपहरण की रची थी साजिश

Wed, 20 Nov 2024 12:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो , झांसी
अमर उजाला ब्यूरो , झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Nov 2024 12:22 PM IST
सार

पूरे जिले में चर्चा का विषय बना युवती के अपहरण कांड में जो खुलासा हुआ है उसने सभी को चौंका दिया है। युवती ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी और इस काम में उसके साथ छात्रा समेत चार युवक शामिल थे, इनमें से एक उसका रिश्तेदार भी था।
 

विज्ञापन
Jhansi: Due to losing money in online betting, the student had conspired to kidnap herself
अपहरण । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन सट्टा में बड़ी रकम हारने के बाद छात्र ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। पुलिस पूछताछ के दौरान छात्रा ने यह बात खुद कबूल की। पुलिस शुरू से ही इस पूरे मामले को संदिग्ध मान के चल रही थी। पिता ने जिस जगह से अपहरण होने की बात बताई पुलिस ने वहां सीसीटीवी कैमरे खंगालने समेत आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। उस दौरान भी कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया। 

विज्ञापन


पुलिस ने जब छात्रा के मोबाइल का सीडीआर निकाला तब उसकी कुछ नंबरों से लगातार बात होती मिली। पुलिस के उन नंबरों की पड़ताल करने  पर युवक अपने घर में नहीं मिले। उनके फोन भी स्विच ऑफ हो गए। पुलिस ने उन युवकों को तलाशना शुरू किया। देर रात उनके दिल्ली में होने की खबर मिलने पर एसओजी और झांसी पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक छात्र नोएडा जा चुकी थी। घेराबंदी करके उसे वहीं से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा समय चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उनसे झांसी में लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया ऑनलाइन गेमिंग के दौरान वह करीब 8 से 10 लाख रुपए हार गई थी। यह रकम उसे चुकानी थी। रकम को चुकाने के लिए ही उसने अपने अपहरण की साजिश रची। इसमें अपने एक रिश्तेदार और दोस्तों को भी शामिल किया। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक छात्रा से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed