फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Drain construction incomplete six months past deadline

Jhansi: समय पूरा होने के छह महीने बाद भी नहीं बना नाला, नोटिस, नगर निगम टीम को निरीक्षण में मिली थीं खामियां

Fri, 10 Jul 2026 11:50 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 10 Jul 2026 11:50 AM IST
सार

नगर निगम ने फर्म को नोटिस जारी किया है। 15 दिन में नाला का काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Drain construction incomplete six months past deadline
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वार्ड 43 आर्यकन्या कॉलेज के पास बन रहे नाले का काम समय सीमा पूरी होने के छह महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इस पर नगर निगम ने फर्म को नोटिस जारी किया है। 15 दिन में नाला का काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


सात जुलाई को जोनल अधिकारी सीपी पांडेय के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को नाले का निरीक्षण किया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में जगह-जगह निर्माण सामग्री फैली होने, कारगिल पार्क के पास नाले में कई जगह हनी कॉंबिंग मिलने, कुछ जगह नाले को ढकने के लिए कवर न होने, पाइप डालने के बाद सड़क की मरम्मत न करने का उल्लेख किया गया। बताया कि 67.84 लाख रुपये से चार सौ मीटर से अधिक नाला निर्माण करवाया जा रहा है। 25 जुलाई 2025 को कार्यादेश जारी किया गया था। यह कार्य 24 दिसंबर 2025 को पूरा होना था। फर्म की ओर से अवधि बढ़ाने के लिए पत्र दिया गया लेकिन समय का उल्लेख नहीं किया।
विज्ञापन


इस मामले में नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है कि फर्म को नोटिस देकर 15 दिन में नाला का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा में काम नहीं हुआ तो फर्म की जमानत राशि जब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed