{"_id":"69d678b2980627bf5b026bcf","slug":"jhansi-dominates-igrs-ranked-number-one-for-the-twelfth-time-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस में झांसी का दबदबा: बारहवीं दफा बना नंबर-वन, जनपद स्तर पर तीसरी बार हासिल हुआ पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस में झांसी का दबदबा: बारहवीं दफा बना नंबर-वन, जनपद स्तर पर तीसरी बार हासिल हुआ पहला स्थान
Wed, 08 Apr 2026 09:18 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:18 PM IST
सार
शिकायतों का नियत समय में निस्तारण करने में भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झांसी रेंज पुलिस प्रदेश भर में अव्वल रही। मार्च की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर झांसी परिक्षेत्र ने लगातार 12वीं बार प्रथम स्थान हासिल किया। रेंज के सभी जनपदों ने अपनी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है।
आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि जनपद स्तर में जालौन ने चौथी बार एवं झांसी तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। ललितपुर भी इस बार अव्वल रहा। उन्होंने बताया कि शिकायतों के समय के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की वजह से यह परिणाम मिला है। शिकायतों का नियत समय में निस्तारण करने में भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने भी आईजीआरएस पोर्टल में तैनात कर्मचारियों की सराहना की।