{"_id":"69e08ef4e95c37a47902ad1a","slug":"jhansi-despite-the-deadline-being-over-fitness-of-school-vehicles-could-not-be-completed-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: डेडलाइन खत्म होने के बावजूद स्कूली वाहनों का पूरा नहीं हो सका फिटनेस, 15 अप्रैल तक थी समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: डेडलाइन खत्म होने के बावजूद स्कूली वाहनों का पूरा नहीं हो सका फिटनेस, 15 अप्रैल तक थी समय सीमा
Thu, 16 Apr 2026 12:57 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:57 PM IST
सार
परिवहन विभाग को 2402 स्कूलों में लगे वाहनों की जांच करनी है। अभी करीब 85 प्रतिशत वाहनों के ही फिटनेस परमिट, बीमा, सुरक्षात्मक उपकरण की जांच हो सकी है।
विज्ञापन
आरटीओ, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूली वाहनों की सुरक्षा को परखने के लिए परिवहन विभाग को उनकी फिटेनस जांचने का जिम्मा दिया गया था। 15 अप्रैल तक फिटनेस जांच कर रिपोर्ट देनी थी लेकिन, आरटीओ महकमा यह जांच अब तक पूरी नहीं कर सका। अभी 85 प्रतिशत वाहन की जांच हो सकी है। इन वाहनों की जांच पूरी होने के बाद मानक पर खरे न उतरने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जानी थी।
परिवहन विभाग को 2402 स्कूलों में लगे वाहनों की जांच करनी है। अभी करीब 85 प्रतिशत वाहनों के ही फिटनेस परमिट, बीमा, सुरक्षात्मक उपकरण की जांच हो सकी है। इनका विवरण यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) पर दर्ज किया गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने वाहनों के विवरण यूपी-आईएसवीएमपी पर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुजीत सिंह ने बताया कि शेष कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
कई स्कूलों ने डंप वाहनों की दी जानकारी
एआरटीओ सुजीत सिंह ने बताया कि 22 वाहनों को लेकर स्कूल संचालकाें ने प्रार्थनापत्र दिया है कि वह पुराने होने या अन्य तकनीकी खामियों के चलते डंप हैं। विभाग ने इसकी सूची तैयार कर ली है। उक्त वाहन सड़कों पर दौड़ते मिलते हैं तो उनको सीज किया जाएगा।